पाली में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से डॉक्टर की मौत, साथी की हालत गंभीर

राजस्थान के पाली जिले में देर रात हुए सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. डंपर के अचानक मोड़ लेने से कार उससे टकरा गई और हादसा हो गया.

Advertisement
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से हो गया फरार. (Photo: Representational) हादसे के बाद डंपर चालक मौके से हो गया फरार. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • जयपुर,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST

राजस्थान के पाली में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक युवा डॉक्टर की जान चली गई. वहीं उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा टीपी नगर थाना क्षेत्र के नया गांव रोड पर गुरजार हॉस्टल के पास हुआ, जहां एक डंपर ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

एजेंसी के अनुसार, कार और डंपर एक ही दिशा में चल रहे थे. इसी दौरान डंपर चालक ने अचानक मोड़ लिया. कार चला रहे ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन दूरी कम होने के कारण वह टक्कर से बच नहीं सका. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

Advertisement

हादसे में जालोर जिले के दांता के रहने वाले 34 वर्षीय डॉक्टर शैलेश बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद उनका शव पाली के बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: बस से टक्कर के बाद कार में लगी आग, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

वहीं, कार में सवार उनके साथी 30 वर्षीय गौरव सिंह, जो पाली के धींगाणा के रहने वाले हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement