बंद दुकान में पंखे से लटका मिला शादीशुदा प्रेमी जोड़े का शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा

धौलपुर जिले में एक बंद दुकान के अंदर युवक और महिला का शव पंखे से लटका मिला. शुरुआती जांच में पुलिस को यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. बताया जा रहा है कि मृतक कन्हैया शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं. वहीं मृतका उषा के भी दो बच्चे हैं. पुलिस इनके खुदकुशी की वजह तलाशने में जुटी है.

Advertisement
प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर ,
  • 18 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक बंद दुकान में युवक और महिला का शव पंखे से लटा मिला. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पुलिस को यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि मृतका आगरा जिले की रहने वाली थी और युवक राजाखेड़ा उपखंड का रहने वाला है. मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह मामला जिले के राजाखेड़ा थाना इलाके के बाईपास रोड का हैं.

प्रेमी जोड़े का शव बंद दुकान में पंखे से लटका मिला

यहां बंद एक डीजे साउंड की दुकान में 40 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में शव पंखे से लटका मिला. आसपास जब बदबू फैली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दुकान का शटर तोड़ा तो देखा कि दो शव पंखे से लटके हुए हैं. 

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान 30 साल के वर्षीय कन्हैया उर्फ श्रीकृष्ण के तौर पर हुई और मृतिका की पहचान 40 साल की उषा पत्नी बृजेन्द्र निवासी रहलई जिला आगरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. मृतक युवक कन्हैया राजाखेड़ा में शिवकुमार की डीजे साउंड की दुकान पर काम करता था और दुकान की चाबी भी उसके पास रहती थी.मृतक दो दिन से अपने घर नहीं गया था. परिजनों ने उसको काफी जगह तलाश भी किया.  

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

मृतक कन्हैया शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं. वहीं मृतका उषा के भी दो बच्चे हैं. बेटे की शादी हो चुकी है और बेटी अविवाहित हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »