भीड़ में खो गई थी बीमार मां, डेढ़ महीने बाद मिली तो लिपटकर रोया बेटा, भावुक कर देगा वीडियो

कोटा के एक आश्रम की पहल से डेढ़ महीने से लापता बुजुर्ग महिला अपने परिवार से फिर मिल सकीं. ग्वालियर में इलाज के दौरान बिछड़ी 75 वर्षीय आनंदी देवी को आश्रम ने सहारा दिया और पुलिस की मदद से उनके परिजनों तक पहुंचाया. मां-बेटे के भावुक मिलन ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं.

Advertisement
डेढ़ महीने बाद मिली लापता महिला (Photo: itg) डेढ़ महीने बाद मिली लापता महिला (Photo: itg)

चेतन गुर्जर

  • कोटा,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

राजस्थान में कोटा के एक आश्रम ने एक महिला के बिछड़े परिवार को ढूंढ निकाला.  इलाज के दौरान ग्वालियर से लापता हुई 75 साल की वृद्धा आनंदी देवी अपने परिवार से डेढ़ महीने बाद कोटा में मिलीं. जैसे ही बेटा प्रताप जाटव अपनी माँ के सामने पहुंचा, वह खुद को रोक नहीं सका और माँ से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ा. यह भावुक पल वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर गया.

Advertisement

भीड़ में बिछड़ी थी परिवार से

जानकारी के अनुसार, वृद्धा आनंदी देवी इलाज के लिए ग्वालियर ले जाई गई थीं, लेकिन भीड़भाड़ के बीच अचानक परिवार से बिछड़ गईं. इसके बाद बेटा प्रताप जाटव और परिवार के अन्य सदस्य लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे. अस्पतालों, थानों और रिश्तेदारों तक हर जगह खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

इसी बीच गत माह समाजसेवी प्रतीक्षा पारीक ने कोटा के जे.के. लोन अस्पताल के बाहर एक वृद्ध महिला को लावारिस हालत में भटकते देखा. सूचना मिलने पर अपना घर आश्रम की टीम मौके पर पहुंची और वृद्धा को आश्रम में सुरक्षित आश्रय दिया. पूछताछ में वृद्धा ने अपना नाम आनंदी देवी बताया, लेकिन मानसिक अस्वस्थता के चलते वह अपना पता स्पष्ट नहीं बता पा रही थीं.

काउंसलिंग से मिले अहम सुराग

Advertisement

आश्रम में नियमित देखभाल, इलाज और काउंसलिंग के दौरान धीरे-धीरे एक अहम सुराग मिला. वृद्धा ने बताया कि वह ग्वालियर जिले के बरैनी गांव की रहने वाली हैं, जो डबरा थाना क्षेत्र में आता है. इसके बाद आश्रम टीम ने तत्काल डबरा थाने से संपर्क किया. पुलिस के माध्यम से बेटे प्रताप जाटव तक सूचना पहुंची. फोटो देखते ही प्रताप ने तुरंत अपनी मां को पहचान लिया.

दौड़े आए बेटा और पोता

मां के मिलने की खबर सुनते ही प्रताप अपने भतीजे रामदास के साथ बिना देर किए कोटा के लिए रवाना हो गया. आश्रम पहुंचते ही जैसे ही उसने मां को देखा, वह दौड़कर उनके गले लग गया. लंबे इंतजार और दर्द के बाद हुए इस मिलन ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया.

डेढ़ महीने से परेशान था परिवार

प्रताप जाटव ने बताया, 'मां को वृद्धावस्था की बीमारी के चलते इलाज के लिए ग्वालियर राजकीय चिकित्सालय ले गए थे. वहां अचानक भीड़ में मां हमसे बिछड़ गईं. डेढ़ महीने से पूरा परिवार परेशान था. थानों, अस्पतालों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. उम्मीद लगभग टूट चुकी थी, तभी अपना घर आश्रम का फोन आया. ऐसा लगा जैसे भगवान ने मां को वापस लौटा दिया.'

Advertisement

आश्रम टीम के अनुसार जब आनंदी देवी मिली थीं, तब उनकी हालत बेहद कमजोर थी. समय रहते इलाज और देखभाल नहीं मिलती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. आश्रम की तत्परता, समाजसेवी सहयोग और पुलिस समन्वय से आखिरकार एक परिवार फिर से जुड़ सका.  

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »