राजस्थान के बारां में दर्दनाक सड़क हादसा... डंपर से टकराई बाइक, दो किशोरों की मौत, एक युवक घायल

राजस्थान के बारां (Baran) में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गयाृ. यहां तेज रफ्तार डंपर से टकराकर बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Advertisement
हादसे में दो की मौत. (Representational image) हादसे में दो की मौत. (Representational image)

aajtak.in

  • कोटा,
  • 14 मई 2025,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

राजस्थान के बारां से बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां किशनगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस अब फरार वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, हादसे में जिन दो किशोरों की मौत हुई है, उनमें एक की पहचान दिव्यांशु (15-16 वर्ष) के रूप में हुई है, जो किशनगंज थाना क्षेत्र के बरोड़िया गांव का रहने वाला था. दूसरा मृतक 16 वर्षीय  बलवंत पंचाल अटरू थाना क्षेत्र का रहने वाला था. दोनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय सागर के रूप में हुई है, जो कोटा जिले के सुल्तानपुर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: UP: उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर ने मारी बाइक को टक्कर, ढाई साल की बच्ची, मां और चाचा की मौत

तीनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, उसी दौरान बारां के एक मार्ग पर उनकी बाइक तेज रफ्तार डंपर से भिड़ गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई. सागर को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

Advertisement

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और फरार चालक की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की मदद से आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया. ग्रामीणों की भारी भीड़ अस्पताल और थाने में जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने दोषी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »