UP: उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर ने मारी बाइक को टक्कर, ढाई साल की बच्ची, मां और चाचा की मौत

उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में फरहदपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी. हादसे में महिला, उसका देवर और ढाई साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Advertisement
सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

सूरज सिंह

  • उन्नाव ,
  • 13 मई 2025,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने तीन जिंदगियां छीन लीं. हसनगंज थाना क्षेत्र के फरहदपुर गांव के पास एक डंपर ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया. हादसे में ढाई साल की बच्ची, उसकी मां और चाचा की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. 

Advertisement

जानकारी के मुताबित अजगैन थाना क्षेत्र के ओहरापुर ओड़िया गांव निवासी अंकित की ढाई साल की बेटी आकृति की तबीयत खराब थी. बच्ची की दवा लेने के लिए उसकी मां रंगीता (30 वर्ष) और अंकित का छोटा भाई (24 वर्ष) बाइक से हसनगंज गए थे. दवा लेकर लौटते समय तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन की लापरवाही से आए दिन तेज रफ्तार डंपर और ट्रक बगैर किसी रोक-टोक के सड़कों पर दौड़ते हैं. समय रहते कार्रवाई न होने से लगातार हादसे हो रहे हैं.

Advertisement

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

इस घटना पर सीओ हसनगंज संतोष सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »