कोटा में NEET की तैयारी कर रही 18 साल की छात्रा ने की खुदकुशी, जहरीला पदार्थ खाने से मौत

राजस्थान के कोटा में NEET-UG की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा जूही पटेल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई. वह दो महीने पहले मध्य प्रदेश से कोटा आई थी और किराए के कमरे में रहकर सेल्फ स्टडी कर रही थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Advertisement
18 वर्षीय छात्रा ने खाया जहर (Photo: Representational) 18 वर्षीय छात्रा ने खाया जहर (Photo: Representational)

aajtak.in

  • कोटा,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:07 PM IST

राजस्थान के कोटा शहर से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां NEET-UG की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार यह मामला संदिग्ध आत्महत्या का बताया जा रहा है. घटना दादाबाड़ी थाना क्षेत्र की है.

मृत छात्रा की पहचान जूही पटेल (18) के रूप में हुई है. वह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जूही करीब ढाई महीने पहले अपनी इच्छा से कोटा आई थी. वह यहां NEET-UG की तैयारी कर रही थी.

Advertisement

ढाई महीने पहले NEET तैयारी के लिए कोटा आई थी छात्रा

जूही कोटा के बसंत विहार इलाके में किराए के कमरे में रह रही थी. दादाबाड़ी थाना प्रभारी बलदेवराम के अनुसार छात्रा सेल्फ स्टडी कर रही थी और साथ ही ऑफलाइन मॉक टेस्ट सीरीज भी दे रही थी.

पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात करीब 11.30 बजे जूही ने अपने कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया. इसके कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं. यह देख आसपास के अन्य किराएदार और मकान मालिक तुरंत उसे न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे.

गुरुवार रात जहरीला पदार्थ खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह छात्रा की मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया.

Advertisement

जूही के पिता ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 8 बजे उनकी बेटी से आखिरी बार बात हुई थी. बातचीत सामान्य थी. उन्होंने सिर्फ यही पूछा था कि वह ठीक से खाना खा रही है या नहीं। पिता के अनुसार बेटी ने फोन पर किसी तरह की परेशानी या असामान्य बात का संकेत नहीं दिया.

पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा

पिता ने यह भी कहा कि जूही ने खुद ही कोटा आकर NEET की तैयारी करने का फैसला किया था और वह पढ़ाई के साथ ऑफलाइन टेस्ट सीरीज में शामिल थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और छात्रा की मौत के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement