100 रुपये के लिए दोस्त की हत्या, जंगल में फेंका शव... जानवरों ने सिर नोंचकर धड़ से किया अलग

कोटा के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में 10 वर्षीय मयंक मीणा की हत्या से सनसनी फैल गई. पुलिस जांच में सामने आया कि उसके नाबालिग दोस्त ने 100-200 रुपये के विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी. आरोपी शव को जंगल में छोड़कर घर लौट गया. बाद में जंगली जानवरों ने शव को नोच डाला, जिससे सिर धड़ से अलग हो गया.

Advertisement
कोटा में हत्या के बाद बवाल. (Photo:Screengrabs) कोटा में हत्या के बाद बवाल. (Photo:Screengrabs)

चेतन गुर्जर

  • कोटा,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

कोटा में 10 साल के एक मासूम बच्चे की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक के नाबालिग दोस्त ने ही रुपए के विवाद में उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी शव को जंगल में छोड़कर घर लौटा और सामान्य तरीके से सो गया. बाद में जंगली जानवरों के शव नोचने से बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया.

Advertisement

मामला रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित पूनम कॉलोनी इलाके का है. मृतक की पहचान सोगरिया निवासी मयंक मीणा (10) के रूप में हुई है.वह छठी कक्षा का छात्र था.उसके पिता अमर सिंह मीणा रेलवे वर्कशॉप में फिटर के पद पर कार्यरत हैं. वहीं आरोपी नाबालिग के पिता ऑटो रिक्शा चालक बताए जा रहे हैं.

खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला था मयंक
रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार मयंक सोमवार दोपहर घर से खेलने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर रात करीब 12 बजे थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाई.

इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए. फुटेज में एक नाबालिग लड़का मयंक को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया. इसी आधार पर पुलिस संदिग्ध तक पहुंची और पूछताछ शुरू की.

Advertisement

जंगल में मिला शव, सिर धड़ से अलग
इसी दौरान मंगलवार रात रेलवे वर्कशॉप के सामने जंगल क्षेत्र में एक बच्चे का शव पड़े होने की सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची तो शव मयंक का निकला. प्रारंभिक स्थिति में गर्दन धड़ से अलग मिली.पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव जंगल में छोड़ा गया, जहां जानवरों ने उसे नोच डाला.

100-200 रुपए के विवाद में हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मयंक अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ रहते थे.दोनों के बीच कथित तौर पर 100-200 रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद था. इसी विवाद में आरोपी ने कथित रूप से मयंक के सिर पर पत्थर से कई वार कर उसकी हत्या कर दी.

हत्या के बाद घर जाकर सो गया आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी नाबालिग सीधे घर पहुंचा और सामान्य तरीके से सो गया. जब पुलिस उसके घर पहुंची और पूछताछ की, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई.

मयंक के शव को मंगलवार रात करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. आज परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस आरोपी नाबालिग से पूछताछ कर घटनाक्रम और हत्या के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट करने में जुटी है.

Advertisement

सीसीटीवी से खुला राज
सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया रेलवे एम्पलॉयी अमर सिंह मीणा ने 25 मई की रात को बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि कक्षा 6 में पढ़ने वाला उनका बेटा मयंक (10) दोपहर से गायब है. पुलिस ने सीसीटीवी देखे तो वो अपने 16 साल के दोस्त के साथ जाता हुआ दिखा. पुलिस ने आरोपी नाबालिग से पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement