'सरकार कर रही है चर्चा... 3 से ज्यादा बच्चे तो नहीं मिलेगी सरकारी सुविधा', जनसंख्या नियंत्रण राजस्थान के मंत्री का बड़ा बयान

राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून पर गंभीर चर्चा चल रही है. जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाना चाहिए. जिन लोगों के तीन से ज्यादा बच्चे हैं उन्हें सरकारी सुविधाओं के लाभ नहीं दिया जाना चाहिए.

Advertisement
झाबर सिंह खर्रा. (फाइल फोटो) झाबर सिंह खर्रा. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • जयपुर,
  • 16 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 2:52 AM IST

राजस्थान की भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि जिन लोगों के तीन से अधिक बच्चे है उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल चाहिए.

राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा का कहना है कि राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून पर गंभीर चर्चा चल रही है. जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाना चाहिए. जिन लोगों के तीन से ज्यादा बच्चे हैं उन्हें सरकारी सुविधाओं के लाभ नहीं दिया जाना चाहिए. जनसंख्या विस्फोट को रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है. दरअसल, वह रविवार को पाली गए थे. जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए जनसंख्या नियंत्रण को लेकर ये बातें कही थीं. 

Advertisement

कौन हैं झाबर सिंह खर्रा

सीकर जिले की श्रीमाधोपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए झाबर सिंह का जन्म श्रीमाधोपुर के भारणी में हुआ था. उन्होंने पहली बार चुनाव साल 2013 में जीता था. इसके बाद वह 2018 में कांग्रेस के दिग्गज नेता दीपेंद्र सिंह से चुनाव हार गए.अब उन्होंने साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी को शिकस्त देकर दूसरी बार विधायक बने हैं.

विरासत में मिली है राजनीति

बता दें कि झाबर सिंह को राजनीति विरासत में मिली है. उनके पिता हरलाल सिंह खर्रा 5 बार श्रीमाधोपुर से विधायक रह चुके हैं. साथ ही वह राजस्थान सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »