जयपुर में आरक्षण की मांग पर बवाल! प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले

जयपुर में 10 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर महापंचायत के बाद प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े. पथराव, झड़प और आंसू गैस के बीच कई लोगों को हिरासत में लिया गया.

Advertisement
जयपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प (Photo: ITG) जयपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प (Photo: ITG)

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:08 PM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आरक्षण की मांग पर बवाल हो गया. दरअसल, बुधवार, 1 जुलाई की शाम जयपुर में घुमंतू और अर्ध घुमंतू जातियों को 10 फीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर महापंचायत हुई. मौके पर उस वक्त तनाव जैसे माहौल बन गया, जब सभा खत्म होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच करने का ऐलान कर दिया.

Advertisement

इसके बाद प्रदर्शनकारी राजधानी की सड़कों पर उतर गए और माहौल अचानक गर्म हो गया. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. हालात इतने बिगड़ गए कि प्रदर्शनकारियों ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया.

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने पहले हल्के बल प्रयोग किया, लेकिन जब भीड़ नहीं मानी तो हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए.

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प!

जानकारी के मुताबिक, विद्याधर नगर इलाके में आयोजित महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. शाम करीब 6 बजे सभा खत्म होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च निकालने का ऐलान किया. पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने पर अड़ गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक धक्का-मुक्की में बदल गई. पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई है. मौके से पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जयपुर में सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, लड़के पर हमला

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि हंगामे के बाद पथराव हुआ था, लेकिन लोगों को खदेड़ दिया गया. फिलहाल, मौके पर शांति स्थापित है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. हालांकि, पथराव में नुकसान कुछ खास नहीं हुआ लेकिन चोट कितने लोगों को लगी है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »