थानेदार को ₹50 हजार की रिश्वत लेते ACB ने दबोचा, सड़क निर्माण के बदले हर महीने 10 हजार की डिमांड

जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सांभर लेक थाने के थानाधिकारी राममिलन मीणा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोप है कि पीडब्ल्यूडी के सड़क निर्माण कार्य को बिना रुकावट जारी रखने के बदले हर महीने 10 हजार रुपये मांगे जा रहे थे. शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप लगाया और आरोपी को उसके कमरे में ही पकड़ लिया.

Advertisement
थानेदार के कमरे में ही ACB का ट्रैप.(Photo: Vishal Sharma/ITG) थानेदार के कमरे में ही ACB का ट्रैप.(Photo: Vishal Sharma/ITG)

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 13 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सांभर लेक थाने के थानाधिकारी राममिलन मीणा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोप है कि सड़क निर्माण का काम बिना रुकावट जारी रखने के बदले पुलिस अधिकारी ने रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने सत्यापन कराया और फिर जाल बिछाकर ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement

एसीबी के मुताबिक, परिवादी के पिता की फर्म को लोक निर्माण विभाग (PWD) से सड़क निर्माण का काम मिला था. आरोप है कि इसी प्रोजेक्ट को थाना क्षेत्र में निर्बाध रूप से चलाने के एवज में पैसे मांगे जा रहे थे. रिश्वत नहीं देने पर निर्माण स्थल पर मौजूद वाहनों और कर्मचारियों को थाने ले जाकर परेशान किए जाने का भी आरोप है.

यह भी पढ़ें: 3 बेटियां, पत्नी और पत्थर... रात में पिता कैसे बन गया हैवान? सन्न कर देगा जयपुर का ये हत्याकांड

हर महीने 10 हजार रुपये देने की डिमांड

शिकायत के सत्यापन के दौरान थानाधिकारी की ओर से हर महीने 10 हजार रुपये के हिसाब से कुल 50 हजार रुपये मांगे जाने की बात सामने आई. इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना तैयार की. तय रकम लेकर परिवादी को आरोपी के पास भेजा गया.

Advertisement

कार्रवाई के दौरान राममिलन मीणा को उसके कमरे में ही 50 हजार रुपये लेते पकड़ लिया गया. एसीबी ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली और आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया. फिलहाल जांच एजेंसी उससे पूछताछ कर रही है.

एसीबी अब पूरे मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है. यह भी जांच की जा रही है कि कथित तौर पर निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को किस तरह परेशान किया गया और रिश्वत की मांग के पीछे क्या पूरा घटनाक्रम था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »