भारी बारिश, 500 गांवों में बत्ती गुल, सैकड़ों मकान ढहे... अब बिपरजॉय ने राजस्थान में मचाई तबाही

बिपरजॉय तूफान की वजह से राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने जहां बाड़मेर, जालोर और सिरोही में 'रेड अलर्ट' जारी किया है. वहीं, पाली और जोधपुर के लिए "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया गया है. बाड़मेर में अगले 12 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement
राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश से ब्लैकआउट हो गया है, सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश से ब्लैकआउट हो गया है, सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है

दिनेश बोहरा / नरेश सरनाऊ (बिश्नोई)

  • जालोर,
  • 18 जून 2023,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

गुजरात के बाद चक्रवाती तूफान बिपरजॉय राजस्थान के कई इलाकों में कहर मचा रहा है. पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने रेगिस्तान के बाड़मेर जिले को झकझोर कर रख दिया है. कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने से 500 से अधिक गांवों में ब्लैक आउट घोषित कर दिया है. पाकिस्तान से सटे बॉर्डर के गांवों में सैकड़ों कच्चे घर ढह गए हैं. कई इलाकों में 5 से 7 फीट पानी घरों में घुस गया है. फिलहाल NDRF-SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. मौसम विभाग ने यहां अगले 12 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

Advertisement

इन शहरों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बाड़मेर, जालोर और सिरोही में 'रेड अलर्ट' जारी किया है. पाली और जोधपुर के लिए "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया गया है. वहीं जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, सीकर, नागौर, झुंझुनू, अजमेर, उदयपुर, राजसमंद, जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

500 से अधिक गांवों में ब्लैक आउट

तूफान की वजह से बिजली के खंभे गिरने और बाढ़ जैसे हालातों के बीच बाड़मेर के 500 से अधिक गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली गुल है. जिसके चलते कई गांवों से लोगों का संपर्क टूट गया है. गांवों में ब्लैक आउट घोषित कर दिया गया है. प्रशासन की ओर से लगातार कोशिश की जा रही है कि किसी भी तरीके से गांव की बिजली शुरू की जाए, लेकिन लगातार बारिश और तेज हवाओं ने प्रशासन का सारा खेल बिगाड़ दिया है.

Advertisement

किस शहर में कितनी बारिश हुई?

महातूफान की वजह से जोधपुर में शाम 5.30 बजे तक सिरोही में 37.5 मिमी, जालोर में 36 मिमी, बाड़मेर में 33.6, बीकानेर में 26.6 मिमी, डबोक में 13 मिमी, डूंगरपुर में 12.5 मिमी और 10.5 मिमी बारिश हुई. वहीं माउंट आबू में 210 मिमी, बाड़मेर के सेडवा में 136 मिमी, माउंट आबू तहसील में 135 मिमी, जालौर के रानीवाड़ा में 110 मिमी, चूरू के बिदासरिया में 76 मिमी, बारिश दर्ज की गई. वहीं, रेवदर में 68 मिमी, सांचोर में 59 मिमी, पिंडवाड़ा में 57 मिमी, गोगुन्दा और गिरवा में 49 मिमी, जालौर में 47 मिमी, जालौर के सिंदरी और जसवंतपुरा में 46 मिमी और झाडोल में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने कहा कि उदयपुर में 38 मिमी, कोटडा में 35 मिमी, सिरोही में 30 मिमी, कुम्भलगढ़ में 26 मिमी और 25.7 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवात राजस्थान में "डीप डिप्रेशन" में है और यह कम होता जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में सोमवार तक बारिश जारी रहेगी.

 

रेलवे ने 13 ट्रेनें रद्द कीं

चक्रवात बिपारजॉय के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) जोन में रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है. रेलवे ने अमृतसर-गांधीधाम एक्सप्रेस,  जोधपुर-भीलडी एक्सप्रेस, वलसाड-भीलडी एक्सप्रेस, जोधपुर-पालनपुर एक्सप्रेस, जोधपुर-पालनपुर एक्सप्रेस, बाड़मेर-मुनाबाव एक्सप्रेस, मुनाबाव-बाड़मेर एक्सप्रेस सहित 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

Advertisement

NDRF और SDRF की टीमें तैनात

बिपरजॉय ने जालौर में भी जलजला मचाया. शुक्रवार देर रात तूफान की एंट्री के बाद से यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक सांचौर मे 150 MM से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. वहीं चितलवाना और रानीवाड़ा में 200 MM बारिश दर्ज की गई है. भारी बारिश के चलते जिले में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. प्रशासन की ओर से लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गई है. रानीवाड़ा में तेज बारिश और आंधी से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर कई पेड़ गिर गए हैं. सांचौर और चितलवाना के नेहड़ में प्रभावित इलाकों में राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई ने दौरा कर वहां तैनात NDRF और SDRF टीम को निर्देशित किया है.

भारी बारिश से कई मकान ढहे

भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकान गिर गए हैं. कई घरों में पानी भर गया है. उपखंड अधिकारी संजीव कुमार खेदर ने बताया कि बिपरजॉय की शुक्रवार देर रात राजस्थान में एंट्री हुई थी. प्रशासन की अलग-अलग टीमें मुस्तैद हैं. कई हिस्सों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है. 

3 महीनों की बारिश महज 24 घंटों में हुई

तूफान ने बाड़मेर पर किस तरह कहर बरपाया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाड़मेर में बारिश के पूरे सीजन में करीब 250 MM बारिश होती है, लेकिन इस तूफान के चलते पिछले 24 घंटों में 1266 MM बारिश हुई है. बाड़मेर के चौहटन में सबसे ज्यादा 262 MM बारिश रिकॉर्ड की गई. 
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »