जयपुर: अश्विनी वैष्णव की PC में बार-बार बत्ती हुई गुल, मोबाइल टॉर्च जलाकर बैठे रहे BJP प्रदेश अध्यक्ष

जयपुर भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 13 मिनट तक बिजली गुल रही, जिससे उन्हें मोबाइल टॉर्च की रोशनी में भाषण देना पड़ा. इस घटना पर तंज कसते हुए राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सूबे की बिजली भी अब झूठ बर्दाश्त नहीं कर पा रही है.

Advertisement
मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे रेल मंत्री, तभी 13 मिनट के लिए गायब हुई बिजली (Photo-PTI) मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे रेल मंत्री, तभी 13 मिनट के लिए गायब हुई बिजली (Photo-PTI)

देव अंकुर

  • जयपुर,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

जयपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से गुरुवार को एक बेहद असहज करने वाली तस्वीर सामने आई. यहां केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी, लेकिन इस दौरान बार-बार बिजली गुल होते रही.

दरअसल, गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मीडिया के सामने मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और कामकाज का लेखा-जोखा पेश कर रहे थे. इस दौरान कुल मिलाकर लगभग 13 मिनट तक बिजली पूरी तरह कटी रही.

Advertisement

बिजली चले जाने के बाद भी रेल मंत्री ने अपना संबोधन नहीं रोका और कम रोशनी वाले हॉल में ही अपना भाषण जारी रखा. इस बीच, बगल में बैठे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंत्री जी के लिए टॉर्च जलाकर अपना मोबाइल फोन पकड़े रहे ताकि थोड़ी रोशनी बनी रहे.

यह भी पढ़ें: 12 साल पूरे होने के जश्न के बीच PM मोदी को आई जॉर्जिया मेलोनी की बधाई

कांग्रेस ने कसा तीखा तंज
सत्तारूढ़ भाजपा के मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुए इस पावर कट ने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का एक बड़ा मौका दे दिया है. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने इस घटना पर तीखा तंज कसा है.

टीकाराम जूली ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "आज राजस्थान की बिजली भी अब झूठ को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है." कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिजली का इस तरह गुल होना यह साफ दर्शाता है कि भाजपा सरकार अपने कामकाज और परफॉर्मेंस को लेकर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देने में पूरी तरह असमर्थ है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »