'5 साल में एक बार चुनाव हुआ तो टमाटर 1500 रुपये किलो मिलेंगे', जयपुर में केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

सीएम केजरवाल ने कहा कि मेरी मांग है कि वन नेशन 20 इलेक्शन होना चाहिए. हर तीसरे महीने चुनाव होना चाहिए. हर तीसरे महीने चुनाव होगा तो कम से कम यह कुछ तो देकर जाएंगे, नहीं तो यह 5 साल तक अपनी शक्ल नहीं दिखाएंगे.

Advertisement
जयपुर में टाउनहॉल को संबोधित करते अरविंद केजरीवाल जयपुर में टाउनहॉल को संबोधित करते अरविंद केजरीवाल

पंकज जैन

  • जयपुर,
  • 04 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी जयपुर में टाउनहॉल कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक देश एक चुनाव वाले मामले पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर 5 साल में एक बार चुनाव होंगे तो सिलेंडर 5000 रुपये का मिलेगा. और मोदी जी 5 साल बाद आकर कहेंगे कि तुम्हारा 200 रुपया माफ कर दिया. अगर वन नेशन वन इलेक्शन कर दिया तो 250 रुपए किलो का टमाटर 1500 रुपए किलो हो जाएगा. 

Advertisement

सीएम केजरवाल ने कहा कि मेरी मांग है कि वन नेशन 20 इलेक्शन होना चाहिए. हर तीसरे महीने चुनाव होना चाहिए. हर तीसरे महीने चुनाव होगा तो कम से कम यह कुछ तो देकर जाएंगे, नहीं तो यह 5 साल तक अपनी शक्ल नहीं दिखाएंगे. पूरी दुनिया में घूमते रहेंगे और इंडिया में तो 5 साल बाद ही आएंगे. इसलिए हर साल में 4 बार चुनाव होना चाहिए.

टाउनहॉल को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि नेता आपके पास कब आते हैं, जब चुनाव होता है. अब हमारे देश में हर 6 महीने में चुनाव होते हैं तो मोदीजी को तकलीफ हो रही है कि हर 6 महीने बाद जनता के बीच जाकर कुछ न कुछ कहना पड़ता है. इसलिए वन नेशन वन इलेक्शन की बात की जा रही है कि 5 साल तक जनता के बीच नहीं जाना पड़ेगा.

Advertisement

केजरीवाल ने राजस्थान की जनता को 5 गारंटियां दीं

1. राजस्थान में 24*7 बिजली. साथ ही राजस्थान में प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली
2. शिक्षा (निजी स्कूलों को फीस नहीं बढ़ने देंगे) और सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण
3. सरकारी अस्पताल का आधुनिकीकरण और मुफ्त इलाज (हर गांव, हर जिले में मोहल्ला क्लीनिक)
4. 18 साल से ऊपर की हर महिला को 1000 रुपये
5. ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवार को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »