एक बार फिर थाने से 100 मीटर दूर ज्वेलरी शॉप में चोरी, दो साल पहले धनतेरस की रात भी इसी दुकान में हुई थी वारदात

Alwar Jewelry Shop Theft: अलवर में थाने से 100 मीटर दूर ज्वेलरी शॉप में चोरी. 2 किलो चांदी व जेवरात पार. दो साल पहले भी इसी दुकान में हुई थी वारदात. पढ़ें रिपोर्ट.

Advertisement
ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर 2 किलो चांदी और जेवरात पार.(Photo:ITG) ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर 2 किलो चांदी और जेवरात पार.(Photo:ITG)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

Rajasthan News: अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर एक ज्वेलरी शॉप को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया. आधी रात के बाद हुई वारदात में चोर करीब 2 किलो चांदी सहित अन्य जेवरात सामान चोरी कर ले गए. चोरी से करीब 5 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है.  

चोरों ने रात के समय ज्वेलरी शॉप में वारदात को अंजाम दिया. सुबह दुकान पर पहुंचने पर चोरी का पता चला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.

Advertisement

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. ज्वेलरी शॉप के आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया जा रहा है. जिससे चोरों की पहचान हो सके और यह पता चल सके कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कर किस दिशा में भागे. 

दुकानदार ने बताया कि करीब दो साल पहले धनतेरस की पहली रात भी इसी दुकान का शटर तोड़कर चोरी की गई थी. उस वारदात में करीब 5 किलो चांदी और अन्य सामान चोरी हुआ था.

दुकानदार का कहना है कि पुरानी वारदात का अब तक खुलासा नहीं हुआ है और उस मामले में कोई आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं. 

एक ही दुकान में दोबारा चोरी होने और दुकान का थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण बाजार की सुरक्षा व्यवस्था तथा रात्रिकालीन गश्त को लेकर सवाल उठ रहे हैं. ज्वेलरी शॉप के मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement

कारोबारी ने बताया कि दिवाली के बाद शादियों का सीजन शुरू होता है. इसलिए उन्होंने शादियों की तैयारी के लिए माल खरीदा था. जो अब चोरी हो चुका है. इस घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने विरोध जताया है. इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »