'आग से पहले दो बार कटी बिजली, धुआं-धुआं हो गया था ICU', ओडिशा अस्पताल हादसे को लेकर चश्मदीद का बड़ा दावा

ओडिशा में SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में आग मामले को लेकर चश्मदीदों ने आंखोदेखी सुनाई है. एक शख्स ने दावा किया कि हादसे से पहले बिजली दो बार कटी थी, जिसके बाद आग लगी और ICU धुएं से भर गया.

Advertisement
इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. (Photo: ITGD) इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. (Photo: ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

ओडिशा के कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में भीषण आग लग गई. इसमें 10 लोगों की मौत हो गई. अब इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. एक चश्मदीद ने बताया है कि हादसे से ठीक पहले अस्पताल की बिजली दो बार कटी थी, जिसके तुरंत बाद आग लग गई और पूरा ICU घने धुएं से भर गया.

Advertisement

घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि आग लगने के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई थी उसने कहा, 'मैंने दमकल कर्मियों को फोन किया, जो करीब 20 मिनट बाद पहुंचे. इस बीच, मरीजों के रिश्तेदारों और तीमारदारों ने मेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया.'

एक दूसरे शख्स ने बताया कि मदद पहुंचने से पहले ही उसने खिड़की का शीशा तोड़ दिया और आग बुझाने के लिए पानी डालना शुरू किया. उसने कहा, 'अस्पताल की एक नर्स के कहने पर मैंने कुछ बिजली के उपकरणों को बंद किया और ICU से सात मरीजों को बाहर निकाला, जिनकी हालत बहुत गंभीर थी.'

13 लोग घायल, 5 की हालत नाजुक

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव स्वस्थ्या एस ने अस्पताल में संवाददाताओं से कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता घायल मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराना है. उन्होंने डॉक्टरों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए 13 लोगों में से 5 की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

Advertisement

राज्यपाल ने हादसे पर जताया शोक

ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपाटी ने हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर ICU में आग की दुखद घटना से गहरा दुख हुआ है. प्रभावित मरीजों को तेजी से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है और उनका इलाज बिना किसी रुकावट के जारी है. मेरी प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं.'

यह भी पढ़ें: ओडिशा के हॉस्पिटल में लगी भयानक आग, ICU में भर्ती 10 मरीजों ने गंवाई जान

वहीं, विपक्ष के नेता और BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने इस हादसे में 10 मरीजों की मौत पर गहरा शोक जताया है. पटनायक ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और जल्द स्थिति का जायजा लेने के लिए अस्पताल का दौरा करने की बात कही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »