दतिया उपचुनावः उमा भारती ने नरोत्तम मिश्रा के किस कदम को बताया आदर्श उदाहरण, जमकर की तारीफ

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दतिया उपचुनाव को लेकर पोस्ट किया है. उमा भारती ने दतिया से बीजेपी के उम्मीदवार को जीत का आशीर्वाद दिया है.

Advertisement
उमा भारती ने नरोत्तम मिश्रा की जमकर की तारीफ (Photo: ITG) उमा भारती ने नरोत्तम मिश्रा की जमकर की तारीफ (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इन दिनों उत्तर प्रदेश के वृंदावन में हैं. उमा भारती ने दतिया उपचुनाव को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. उमा भारती ने दतिया सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को जीत का आशीर्वाद दिया है.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि वृंदावन में हूं. आशुतोष तिवारी ने कल मुझे फोन करके जीत का आशीर्वाद मांगा. उमा भारती ने कहा कि आशुतोष तिवारी को उन्मुक्त मन से जीत का आशीर्वाद दिया. उन्होंने नरोत्तम मिश्रा की भी तारीफ की है. उमा भारती ने कहा है कि आशुतोष तिवारी की उम्मीदवारी का ऐलान होने के बाद नरोत्तम मिश्रा को यह कहते सुना कि वह उनके नामांकन में शामिल होंगे.

Advertisement

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने नरोत्तम मिश्रा के आशुतोष तिवारी के नॉमिनेशन में शामिल होने के फैसले को आदर्श उदाहरण बताया. उन्होंने आगे कहा कि नरोत्तम मिश्रा का बहुत सम्मान करती हूं, उनसे स्नेह रखती हूं. उमा भारती ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा से जो कहना चाहती थी, वह उन्होंने खुद ही कह दिया. यह नरोत्तम मिश्रा का बड़प्पन है.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार में गृह विभाग संभाल चुके कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा की जगह बीजेपी ने उपचुनाव में आशीष तिवारी को टिकट दिया है. आशीष तिवारी को बीजेपी उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उनके समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया था और पथराव में पुलिस अधीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें: CM मोहन से मुलाकात, प्रदेश अध्यक्ष से बात और अब दिल्ली रवाना... दतिया में बवाल के बाद कैसे बदल गए नरोत्तम मिश्रा के सुर

Advertisement

सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा ने यह ऐलान किया था कि वह आशीष तिवारी के नामांकन में शामिल होंगे. बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने हरा दिया था. राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था.

यह भी पढ़ें: दतिया के दंगल में बड़ा यू-टर्न! देर रात CM हाउस पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात, बाहर निकलकर दिया ये बयान

इससे रिक्त हुई दतिया सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. दतिया सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है और चुनाव नतीजे 3 अगस्त को आने हैं. उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा की जगह किसी दूसरे नेता को उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में दतिया बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष ने ऐलान किया है कि किसी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »