उज्जैन में आफत की बारिश: उफान पर शिप्रा नदी, राम घाट के कई मंदिर पानी में डूबे- VIDEO

उज्जैन में भारी बारिश के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से राम घाट के पास के मंदिर डूब गए हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में मानसून के आगे बढ़ने और भारी बारिश की संभावना जताई है. पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज हवाओं और अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

Advertisement
शिप्रा के उफान से रामघाट किनारे स्थित मंदिर जलमग्न हो गए हैं (Photo: ANI) शिप्रा के उफान से रामघाट किनारे स्थित मंदिर जलमग्न हो गए हैं (Photo: ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST

उज्जैन में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद कई इलाकों में गंभीर जलभराव देखने को मिला. लगातार बारिश की वजह से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे राम घाट के पास बने कई मंदिर पानी में डूब गए. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है.

Advertisement

भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के बचे हुए हिस्सों, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ेगा. 

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है. इस वजह से अगले पांच से छह दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: उज्जैन जमीन विवाद: मोहन यादव पर लगे आरोपों पर CMO का जवाब, पद संभालने के बाद परिवार ने नहीं खरीदी जमीन

मध्य भारत के लिए मौसम विभाग ने 2 से 8 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है. 3 जुलाई यानि आज पश्चिमी मध्य प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने की आशंका है, जो कभी कभी 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. यही स्थिति पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बनी रहेगी. विभाग ने 3 और 4 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी भी दी है.

Advertisement

इस बीच महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला. बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी BMC ने शुक्रवार को मुंबई और उपनगरों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान जताया, साथ ही 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई. 

BMC के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8 बजे खत्म हुए 24 घंटों में मुंबई शहर में 126 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 110 और 114 मिलीमीटर बारिश हुई. मुंबई मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »