शादीशुदा महिला के सूखते अंडरगारमेंट चुरा ले गया... उज्जैन में सनकी आशिक की अजीबोगरीब कहानी

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक अजीबोगरीब कहानी सामने आई है. यहां एक युवक ने रस्सी पर सूख रहे महिला के अंडरगारमेंट चोरी कर लिए. सीसीटीवी से ये कहानी पता चली. पुलिस ने युवक को पकड़ा तो उसने कहा कि वह पड़ोस की शादीशुदा महिला से एकतरफा प्यार करता है, इसी जुनून में उसके अंडरगारमेंट चुरा लिए.

Advertisement
महिला के अंडरगारमेंट चुराने वाला गिरफ्तार. (Photo: Screengrab) महिला के अंडरगारमेंट चुराने वाला गिरफ्तार. (Photo: Screengrab)

रवीश पाल सिंह

  • उज्जैन,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

ये अजीबोगरीब कहानी मध्य प्रदेश के उज्जैन की है. यहां एक युवक रात में चुपके से पड़ोस के घर के बाहर पहुंचता और रस्सी पर सूख रहे महिला के अंडरगारमेंट चुराकर फरार हो जाता था. जब परिवार को शक हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चोर की करतूत नजर आई.

पुलिस ने युवक को पकड़कर पूछताछ की तो सामने आया कि आरोपी युवक पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा महिला से एकतरफा प्यार करता था, उसी सनक में यह हरकत की.

Advertisement

मामला उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन इलाके का है. यहां रहने वाली एक महिला और उसके परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके घर के बाहर सूख रहे कपड़ों में से बार-बार महिला के अंडरगारमेंट गायब हो जाते हैं. शुरुआत में परिवार को लगा कि शायद यह किसी की हरकत होगी, लेकिन जब यह घटना कई बार होने लगी तो मामला संदिग्ध लगने लगा. परिवार ने इस पर नजर रखने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की.

यहां देखें Video...

सीसीटीवी फुटेज में जो सामने आया, उसने परिवार के साथ-साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया. फुटेज में दिखाई दिया कि देर रात एक युवक धीरे-धीरे घर के बाहर आता है. वह पहले चारों तरफ नजर दौड़ाता है, ताकि कोई उसे देख न ले. इसके बाद वह कपड़े सुखाने वाली रस्सी के पास पहुंचता है और वहां टंगे महिला के अंडरगारमेंट चोरी कर वहां से भाग जाता है. यह पूरी घटना कैमरे में साफ तौर पर रिकॉर्ड हो गई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वाराणसी: महिलाओं ने शोरूम से 10 हजार के अंडरगारमेंट्स चुराए, व्यापार मंडल की अध्यक्ष पर आरोप, देखें- VIDEO

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली. पुलिस ने 25 वर्षीय युवक अंकित को गिरफ्तार कर लिया, जो उसी इलाके का रहने वाला है और शिकायत करने वाली महिला का पड़ोसी है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ढांचा भवन क्षेत्र में ही रहता है और अक्सर आसपास के लोगों के बीच भी आता-जाता था.

पूछताछ में सामने आई सनक

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने जो खुलासा किया, वह और भी हैरान करने वाला था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पड़ोस में रहने वाली उस शादीशुदा महिला से एकतरफा प्यार करता है. इसी जुनून और सनक के कारण वह उसके घर के बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट चुरा लेता था. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपनी छाती पर उस महिला के नाम का टैटू भी बनवा रखा है.

लगातार करता था ऐसी हरकत

पुलिस के अनुसार, आरोपी सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बार इस तरह की हरकत कर चुका था. देर रात वह मौका देखकर घर के बाहर पहुंचता और रस्सी पर सूख रहे कपड़ों में से महिला के अंडरगारमेंट चोरी कर फरार हो जाता था. परिवार को जब बार-बार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ा, तब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बालकनी और छतों से चुराकर खुद पहन लेता था लेडीज अंडरगारमेंट्स ... ब्रा-पैंटी में सोते मिला, पुलिस ने यूं पकड़ा अजीब चोर

मामले की शिकायत मिलने के बाद चिमनगंज थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उससे पूछताछ भी जारी है.

इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

यह अजीबोगरीब मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. लोग इस बात से हैरान हैं कि एक युवक सिर्फ एकतरफा प्यार के कारण इस तरह की हरकत कर सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ असामान्य हैं, बल्कि समाज में असुरक्षा और असहजता का माहौल भी पैदा करती हैं.

पुलिस का कहना है कि अगर किसी इलाके में इस तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जानी चाहिए. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement