होटल का चैंबर साफ करने उतरे 4 मजदूर, अंदर ऐसा क्या हुआ कि किसी की जान नहीं बची? उज्जैन में दर्दनाक हादसा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार की रात एक होटल के चैंबर की सफाई करने उतरे चार मजदूरों की मौत हो गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि चैंबर में मौजूद जहरीली गैसों के असर से चारों बेहोश हो गए थे. तीन मजदूरों की पहचान हो चुकी है, जबकि चौथे की पहचान की जा रही है.

Advertisement
होटल में मौतों की जांच शुरू. (Photo: Representational) होटल में मौतों की जांच शुरू. (Photo: Representational)

रवीश पाल सिंह / संदीप कुलश्रेष्ठ

  • उज्जैन,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में देर रात होटल के ओवरग्राउंड चैंबर में सफाई करने उतरे चार लोगों की मौत हो गई. रेस्क्यू के दौरान भी तीन अन्य लोगों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल अस्पताल भिजवाया गया.. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया.

दरअसल, ये घटना देवास रोड के एक होटल की है. यहां फूड वेस्ट के ओवरग्राउंड चैंबर में सफाई के दौरान जहरीली गैस से सफाईकर्मियों की मौत हुई है. वेस्टेज चैंबर मिठाई दुकानों की यूनिट से निकलने वाले कचरे, पानी, चाशनी, घी-तेल आदि के अवशेष को इकट्ठा करने वाला टैंक होता है. रात को कर्मचारी इसी की सफाई के लिए उतरे थे.

Advertisement

देवास रोड के होटल में फूड वेस्ट का बड़ा टैंक या चैंबर बना हुआ है. हमेशा की तरह शनिवार रात होटल के कर्मचारी और अन्य कुछ लोग उसकी सफाई कर रहे थे. इस दौरान फैर फिसलने से एक कर्मचारी चैंबर में चला गया, जिसके बाद उसे बचाने में दूसरे लोग भी उसी चैंबर में जा गिरे, जहां जहरीली गैस थी.

यह भी पढ़ें: चेन्नई में 45 फीट गहरे कुएं की सफाई करने उतरे पिता-बेटे की मौत, जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका

हथौड़ों की मदद से फूड वेस्ट टैंक को तोड़ने की कोशिश की गई, फिर कटर मशीन भी चलाई गई. इसी बीच चैंबर में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम के सदस्य भी उतरे. चैंबर की गैस इतनी घातक थी कि कुछ ही देर उनकी भी तबीयत बिगड़ने लगी, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया. काफी मशक्कत के बाद फूड वेस्ट टैंक को तोड़कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया.

Advertisement

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि चैंबर की जहरीली गैस में दम घुटने से चार लोगों की मौत हुई है, उन्हें बचाने के लिए उतरे दो लोग भी गैस की चपेट में आए हैं, जिनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल भेजा गया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। होटल प्रबंधन पर बिना सुरक्षा उपकरणों के कर्मचारियों को उतारने के मामला में जांच शुरू कर दी गई है. सुरक्षा को लेकर अगर कोई लापरवाही हुई तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

कुछ गैसें सांस लेने में परेशानी पैदा कर सकती हैं और कुछ बहुत कम समय में बेहोशी या मौत की वजह बन सकती हैं. ऐसी जगहों पर उतरने से पहले गैस की जांच, हवा आने-जाने का इंतजाम और जरूरी सुरक्षा उपकरण बेहद जरूरी होते हैं. बिना सुरक्षा इंतजाम के किसी को अंदर भेजना जानलेवा साबित हो सकता है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- उज्जैन में एक होटल में चैंबर की सफाई के दौरान हुई दुर्घटना में चार लोगों के निधन का समाचार पीड़ादायक है. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. राज्य शासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के निर्देश हैं. बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ओम शांति!

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »