CBI करेगी ट्विशा शर्मा की मौत की जांच, परिवार की मांग पर MP सरकार ने की सिफारिश

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है. परिवार और वकील आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज करने की तैयारी में हैं. इस कदम से मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद बढ़ गई है और न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हो गई है.

Advertisement
ट्विशा शर्मा की सास को मिली जमानत पर भी सवाल उठ रहे हैं. (Photo- ITGD) ट्विशा शर्मा की सास को मिली जमानत पर भी सवाल उठ रहे हैं. (Photo- ITGD)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

ट्विशा शर्मा मौत मामले में बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने अब इसकी सीबीआई जांच कराने की सिफारिश कर दी है. सरकार के इस फैसले के बाद अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी इस पूरे सुसाइड मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाएगी.

इस बीच, ट्विशा शर्मा का परिवार और उनके वकील अब आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा पूरी तरह कसने की तैयारी में जुट गए हैं. ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील आयुष तिवारी ने कोर्ट में पैरवी के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा दावा किया है. वकील ने ट्विशा शर्मा और उनकी सास गिरीबाला सिंह के बीच हुई व्हाट्सएप चैट का हवाला दिया है.

Advertisement

वकील ने कहा, 'इन दोनों के बीच की व्हाट्सएप चैट से साफ तौर पर ये जाहिर होता है कि ट्विशा को ससुराल में लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. उसे बहुत ज्यादा परेशान किया जा रहा था.'

ट्विशा की सास को मिली अग्रिम जमानत खारिज करने की मांग

ट्विशा का परिवार इस मौत के पीछे के असली सच को सामने लाने के लिए अब अदालत में ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा से पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाने की पूरी तैयारी कर रहा है. ट्विशा के परिवार के वकील ने मामले के आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत का कोर्ट में विरोध करने की बात कही है. वहीं, ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को भी तुरंत खारिज करने की मांग उठाई जा रही है.

Advertisement

वकील आयुष तिवारी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरीबाला सिंह को आनन-फानन में मिली अग्रिम जमानत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. वकील का सीधा आरोप है कि इतनी जल्दी और आनन-फानन में अग्रिम जमानत मिलना इस बात का सबूत है कि गिरीबाला सिंह ने अपने रसूख और पद का पूरी तरह से गलत इस्तेमाल किया है.

यह भी पढ़ें: आखिर कहां है ट्विशा शर्मा का पति समर्थ? लुक आउट नोटिस जारी, सिर पर 30 हजार का इनाम

इस पूरे मामले को लेकर ट्विशा के परिवार ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. परिवार की तरफ से दायर की गई इस विशेष याचिका पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हो सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »