ट्विशा की अस्थियां लेने भदभदा घाट पहुंचा परिवार, सामने आया इमोशनल VIDEO

ट्विशा के अंतिम संस्कार के अगले दिन उनके भाई भदभदा विश्राम घाट पहुंचे और अस्थियां एकत्रित कीं. धार्मिक परंपराओं के अनुसार शमशान घाट पर अस्थि संचय की प्रक्रिया पूरी की गई. रविवार को ही ट्विशा का अंतिम संस्कार किया गया था, जिसका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

Advertisement
ट्विशा की अस्थियां एकत्रित करते परिवार के लोग. (Photo: Screengrabs) ट्विशा की अस्थियां एकत्रित करते परिवार के लोग. (Photo: Screengrabs)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर मंगलवार को उस समय भावुक माहौल देखने को मिला, जब दिवंगत ट्विशा के परिजन उनकी अस्थियां लेने पहुंचे. अंतिम संस्कार के अगले ही दिन परिवार के सदस्य शमशान घाट पहुंचे, जहां धार्मिक विधि-विधान के अनुसार अस्थि संचय की प्रक्रिया पूरी की गई.

ट्विशा का अंतिम संस्कार रविवार की शाम को किया गया था. अंतिम संस्कार के दौरान परिवार और करीबी रिश्तेदार मौजूद थे. इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा और हर किसी की आंखें नम हो गईं. अंतिम संस्कार का वीडियो भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों में संवेदना की लहर दौड़ गई.

Advertisement

अगले ही दिन सुबह ट्विशा के भाई और अन्य परिजन भदभदा विश्राम घाट पहुंचे. यहां उन्होंने शमशान घाट के कर्मचारियों की मदद से अस्थियां एकत्रित कीं. धार्मिक परंपराओं के अनुसार यह प्रक्रिया पूरी की गई और बाद में अस्थियों को सुरक्षित रूप से परिजनों को सौंप दिया गया.

परिवार के चेहरे पर दिखा ट्विशा को खोने का दर्द
इस दौरान ट्विशा को खोने का दर्द परिवार के चेहरों पर साफ झलक रहा था. शमशान घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने भी इस दृश्य को देखकर संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया. स्थानीय लोगों के अनुसार अंतिम संस्कार के समय ही माहौल काफी भारी था, लेकिन अस्थि संचय के समय भावनात्मक तनाव और भी अधिक बढ़ गया. परिवार के सदस्यों ने इस कठिन समय में किसी भी तरह की सार्वजनिक चर्चा या बयान देने से परहेज किया.

Advertisement

बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के बाद परिवार ने कुछ धार्मिक अनुष्ठानों की भी तैयारी शुरू कर दी है, जो आने वाले दिनों में किए जाएंगे. परंपरा के अनुसार अस्थियों को गंगा या किसी पवित्र नदी में विसर्जित किया जाएगा. ट्विशा के निधन से परिवार, रिश्तेदार और जानने वाले सभी लोग गहरे सदमे में हैं. सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए शोक संदेश साझा किए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement