सिवनी: सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

मध्य प्रदेश के सिवनी (Seoni) में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. यह हादसा धूमा इलाके के घुघरी गांव के पास हुआ. यहां जहां मटर से भरा एक ट्रक बेकाबू हो गया और बाइक सवारों को टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रक पलट गया. इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
बाइक में टक्कर मारने के बाद पलट गया ट्रक. (Screengrab) बाइक में टक्कर मारने के बाद पलट गया ट्रक. (Screengrab)

पुनीत कपूर

  • सिवनी,
  • 28 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 7:01 AM IST

मध्य प्रदेश के सिवनी (Seoni) में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. दरअसल, यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना धूमा थाना क्षेत्र के घुघरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर हुई. यहां एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए धूमा जा रहा था, लेकिन रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया. 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था, उसी दौरान बाइक सवारों को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही चारों लोग सड़क पर गिर गए. वहीं सड़क पर ट्रक भी पलट गया. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

यह भी पढ़ें: Karnataka: खिलौने की तरह 4 बार पलटी कार, हवा में 2 लोग... कर्नाटक में दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट का VIDEO

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतकों की पहचान रहलोन गांव निवासी घनश्याम झरिया, उनकी बहू सुशीला झरिया, पोती अंबिका झरिया और नातिन रामदूत झरिया के रूप में हुई है.

Advertisement

इस घटना को लेकर धूमा थाना प्रभारी शत्रुघ्न पटले ने बताया कि घुघरी गांव के पास यह हादसा हुआ, जहां मटर से लदा ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »