दहेज के मामले में जेल में बंद थी महिला, बैरक के भीतर साड़ी का फंदा बनाकर लगा ली फांसी

मध्य प्रदेश के रायसेन में दहेज प्रताड़ना के मामले में बंद एक महिला कैदी ने बैरक के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
जेलर बोले- मामले की उच्च स्तरीय जांच हो रही है. (Photo: Screengrab) जेलर बोले- मामले की उच्च स्तरीय जांच हो रही है. (Photo: Screengrab)

राजेश रजक

  • रायसेन,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

मध्य प्रदेश के रायसेन से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दहेज प्रताड़ना के मामले में बंद एक महिला कैदी ने जेल के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, ज डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतका की पहचान 36 वर्षीय देवकी बाई के रूप में हुई है. वह गौहरगंज थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में रायसेन जिला जेल में बंद थी. गुरुवार को उसने जेल की बैरक के भीतर अपनी साड़ी से फंदा बनाया और फांसी लगा ली.

Advertisement

जेल कर्मियों को जब इसकी जानकारी मिली तो तत्काल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

जेल परिसर के भीतर हुई इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवा दिया है.

यह भी पढ़ें: UP: एटा में युवक ने की खुदकुशी, पत्नी से विवाद के चलते उठाया कदम... 4 साल पहले हुई थी शादी

रायसेन जिला जेल के जेलर आर.के. चोरे ने इस घटना को लेकर बताया कि महिला बंदी ने बैरक के अंदर फांसी लगाई है. मामले की नियमानुसार उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी. यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया.

Advertisement

घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला मानसिक तनाव में थी या फिर किसी अन्य वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. प्रशासन का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच होगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement