पेंच टाइगर रिजर्व में खुशी की लहर, बाघिन जुगनी ने दिए तीन शावकों को जन्म, पर्यटकों ने बनाया वीडियो

सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में बाघिन जुगनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है. शाम की सफारी के दौरान पर्यटकों ने बाघिन और शावकों को देखा और उनका वीडियो बनाया. बफर एरिया में दिखाई देने के बाद उनकी सुरक्षा के लिए नाइट सफारी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है. रिजर्व प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है.

Advertisement
बाघिन ने दिया तीन शावकों को जन्म (Photo: Screengrab) बाघिन ने दिया तीन शावकों को जन्म (Photo: Screengrab)

पुनीत कपूर

  • सिवनी ,
  • 14 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST

सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से एक खुशखबरी सामने आई है. जुगनी नाम की बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है. बुधवार शाम सफारी के दौरान कुछ पर्यटकों ने बाघिन और उसके छोटे शावकों को घूमते हुए देखा. उन्होंने इस पूरे नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में दिख रहा है कि बाघिन एक शावक को मुंह से उठाकर आगे ले जा रही है और दो शावक उसके साथ साथ चल रहे हैं.

Advertisement

पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि स्टाफ को भी बफर एरिया में बाघिन जुगनी अपने तीनों शावकों के साथ दिखी है. उन्होंने कहा कि बाघिन अभी अपने बच्चों को सुरक्षित जगहों पर ले जा रही है और ऐसे समय में उन्हें किसी भी तरह की परेशानियों से बचाने की जरूरत होती है.

बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

इसी वजह से रिजर्व प्रशासन ने बफर एरिया में होने वाली नाइट सफारी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि रात के समय वाहनों की आवाज और रोशनी से बाघिन और उसके शावकों को परेशानी हो सकती है. इसलिए यह फैसला उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

रिजर्व के स्टाफ ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है ताकि बाघिन और शावकों पर लगातार निगरानी रखी जा सके. अधिकारियों के अनुसार शावकों का जन्म टाइगर रिजर्व के लिए एक शुभ संकेत है और यह बाघों की बढ़ती आबादी का सकारात्मक संदेश देता है.

Advertisement

बाघिन और शावकों पर निगरानी रखी जा रही है

पर्यटकों के लिए यह नजारा बहुत खास रहा और वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी शेयर हो रहा है. रिजर्व प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जंगली जानवरों की निजता और सुरक्षा का सम्मान करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »