मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के जेरोन खालसा नगर परिषद अध्यक्ष को वापस बुलाने के लिए हुए निर्वाचन का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है. इस चुनाव में खाली कुर्सी के पक्ष में 2 हजार 633 वोट पड़े, जबकि भरी कुर्सी के पक्ष में 2 हजार 167 वोट मिले. इस तरह खाली कुर्सी ने 466 वोटों से जीत दर्ज की है. परिणाम के साथ ही मौजूदा नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर को पद से हटाने के पक्ष में मतदाताओं ने अपना फैसला सुना दिया है.
शुक्रवार को घोषित नतीजों में खाली कुर्सी के पक्ष में मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या अधिक रही. आंकड़ों पर नजर डालें तो खाली कुर्सी के पक्ष में कुल 2 हजार 633 वोट पड़े, जबकि भरी कुर्सी के पक्ष में 2 हजार 167 मतदाताओं ने अपना मत दिया. दोनों के बीच वोटों का अंतर 466 रहा. इस तरह 466 वोटों से खाली कुर्सी ने जीत दर्ज की और नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर को हार का सामना करना पड़ा.
आपको बता दें कि जेरोन खालसा नगर परिषद में अध्यक्ष को वापस बुलाने के लिए बुधवार, 4 नवंबर को मतदान कराया गया था. इस निर्वाचन को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर काफी हलचल रही. मतदान के दौरान प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी. मतदान के बाद से ही सभी की निगाहें परिणाम पर टिकी थीं. शुक्रवार को मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो गई. मतदाताओं ने भरी कुर्सी के मुकाबले खाली कुर्सी के पक्ष में अधिक मतदान किया.
स्थानीय राजनीति के लिहाज से अहम परिणाम
यह परिणाम जेरोन नगर परिषद की स्थानीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अब निर्वाचन परिणाम के बाद अध्यक्ष पद से संबंधित आगे की आधिकारिक प्रक्रिया निर्वाचन नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी. फिलहाल जेरोन खालसा में इस रिकॉल चुनाव का परिणाम चर्चा का विषय बना हुआ है. 466 वोटों के अंतर से आए इस फैसले ने नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर की राजनीतिक पारी पर विराम लगा दिया है.
मयंक दुबे