इलाज कराने ताऊ को साथ ले गया भतीजा, धोखे से प्रॉपर्टी के कागज पर लगवा लिया अंगूठा

पीड़ित बुजुर्ग का कहना है कि वह बीमार हैं, इलाज कराने के बहाने भतीजा खड़क सिंह उन्हें पन्ना से ले गया. जहां उसने जूस में नशीली दवाई मिलाकर उन्हें पिला दी. फिर कहा कि डॉक्टर इलाज नहीं कर रहे है. पहले इस फार्म पर अंगूठा लगाओ. ऐसे पूरी 6 बीघा जमीन धोखे से उसने अपने नाम कर ली.

Advertisement
भतीजे ने बुजुर्ग ताऊ की जमीन धोखे से हड़पी भतीजे ने बुजुर्ग ताऊ की जमीन धोखे से हड़पी

दिलीप शर्मा (दीपक)

  • पन्ना ,
  • 30 मई 2024,
  • अपडेटेड 11:24 PM IST

मध्य प्रदेश के पन्ना से धोखाधड़ी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां भतीजे ने अपने बुजुर्ग ताऊ का इलाज कराने अपने साथ ले गया और धोखे उनकी छह बीघा जमीन अपने नाम करा ली. मामला सामने आने के बाद बुजुर्ग को न्याय के लिए दर-दर भटना पड़ रहा है.

जिला मुख्यालय पन्ना से करीब 50 किलोमीटर दूर अजयगढ़ के ग्राम पाठा निवासी 90 साल के बुजुर्ग बदन सिंह यादव अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ एसडीएम अजयगढ़ के यहां फरियाद लेकर पहुंचे. उन्होंने अपने सगे भतीजे पर धोखे से जमीन हड़ने का आरोप लगाया. मामले के सामने आने के बाद एसडीएम ने जांच के आदेश दिए. 

Advertisement

भतीजे ने सगे ताऊ की जमीन धोखे अपने नाम कराई

पीड़ित बुजुर्ग का कहना है कि वह बीमार हैं, इलाज कराने के बहाने भतीजा खड़क सिंह उन्हें पन्ना से ले गया. जहां उसने जूस में नशीली दवाई मिलाकर उन्हें पिला दी. फिर कहा कि डॉक्टर इलाज नहीं कर रहे है. पहले इस फार्म पर अंगूठा लगाओ. ऐसे पूरी 6 बीघा जमीन धोखे से उसने अपने नाम कर ली.

शिकायत मिलते ही एसडीएम ने दिए जांच के आदेश  

आरोप है कि भतीजे ने उसकी बिना जानकारी के रजिस्ट्रार कार्यालय में उससे अंगूठा लगवाए और रजिस्टर के सामने उससे हां-हां कहलवाता रहा और बुजुर्ग की पूरी 6 बीघा जमीन धोखे से अपने नाम करा ली. बाद में वृद्ध और उसके परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो बुजुर्ग सहित उसका पूरा परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है. धोखाधड़ी कर जमीन का विक्रय पत्र लिखवाने की शिकायत एसडीएम अजयगढ़ के यहां की गई है, वहीं एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement