'चाहें गुटखा खाओ, या शराब पियो...लेकिन पानी बचाओ', BJP सांसद की अजब गजब सलाह

रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा जल संरक्षण को लेकर आयोजित एक वर्कशॉप में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि नदी, नाला, तालाब सब सूख गए हैं. पानी के नाम पर कुछ बचा ही नहीं. हर साल जल का स्तर घट रहा है. हम धरती के अंदर पानी नहीं डाल रहे, जबकि पानी का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है.

Advertisement
रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा (फाइल फोटो) रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • रीवा,
  • 08 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने लोगों से पानी बचाने की अपील करते करते अजब सलाह दे डाली. बीजेपी सांसद ने कहा कि चाहें लोग गुटखा खाएं, शराब पिये, या गांजा सूंघे लेकिन उन्हें पानी को बचाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर जगह नदी, नाला, तालाब सूख रहे हैं. ऐसे में हमें पानी की बचत करने के बारे में सोचना चाहिए.

Advertisement

रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा जल संरक्षण को लेकर आयोजित एक वर्कशॉप में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि नदी, नाला, तालाब सब सूख गए हैं. पानी के नाम पर कुछ बचा ही नहीं. हर साल जल का स्तर घट रहा है. हम धरती के अंदर पानी नहीं डाल रहे, जबकि पानी का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है. 

 


चाहें जहां फिजूल खर्च करो, लेकिन पानी बचाओ- जनार्दन मिश्रा 

उन्होंने कहा कि हम पानी बचा नहीं रहे हैं. इसलिए पानी प्रकृति में नहीं बचेगा. पानी को बचाना है. पानी तभी बचेगा, जब हम पैसे लगाएंगे. जब कहीं पैसा लगता है, तभी हम बचत करने के बारे में सोचते हैं. चाहें जहां फिजूल खर्च करो, गुटखा खाओ, शराब पियो, गांजा सूंघो, थिनर-सॉलूशन कुछ भी सूंघो, जो मन है, वो करो. हमारे कहने से तो लोग रुकेंगे नहीं. लेकिन पानी की बचत करो. इसके महत्व को समझो.  

 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »