वैलेंटाइन वीक में 'खूनी इश्क' का अंत: पत्नी ने क्रिकेट बैट और हथियार से पति का किया मर्डर, प्रेमी ने दिया साथ

Crime News: मंडला पुलिस ने सुमित काछी हत्याकांड का खुलासा किया है. पत्नी जमुना ने अपने प्रेमी सूर्यकांत त्रिपाठी के साथ मिलकर पति की क्रिकेट बैट और धारदार हथियार से हत्या कर दी और लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी.

Advertisement
पत्नी ही निकली पति की हत्यारिन. (Photo: Representational) पत्नी ही निकली पति की हत्यारिन. (Photo: Representational)

सैयद जावेद अली

  • मंडला ,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

MP की मंडला पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है. यह हत्याकांड किसी फ़िल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. इस हत्याकांड में पुलिस ने जो खुलासा किया है उसके मुताबिक मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है. 

दरअसल, मंडला जिला के थाना टिकरिया इलाके में 14 फरवरी को कूड़ामैली गांव के पास मधुवन ढाबा के आगे एक युवक का शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली. मृतक की पहचान जबलपुर के सुमित काछी के रूप में हुई. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की और मृतक की पत्नी जमुना उर्फ कविता से पूछताछ की तो पहले उसने लूट की झूठी कहानी बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही पुलिस के सामने टूट गई और पूरे मामले से पार्द हटा दिया. 

Advertisement

महिला ने बताया कि उसका पड़ोसी सूर्यकांत त्रिपाठी के साथ संबंध था. आपत्ति जताने पर उसने यह हत्या की साजिश रची. मृतक की पत्नी ने जो कहानी पुलिस को बताई उसके मुताबिक उसका पड़ोसी सूर्यकांत के साथ संबंध था लेकिन पति इस पर आपत्ति करता था जिससे नारा होकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. 

आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि तयशुदा समय पर वह अपने पति को लेकर 11 फरवरी की शाम जबलपुर से मंडला की तरफ आई. मधुवन ढाबा के पास सूर्यकांत पहले से मौजूद था. इस दौरान इनका आपस में वाद-विवाद हुआ. 

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी पति की मौत की साजिश.

विवाद के दौरान सूर्यकांत ने क्रिकेट बैट से सुमित पर हमला कर दिया. इसके बाद उसकी पत्नी ने सहारा देने के बहाने धारदार हथियार से वार कर सुमित की हत्या कर दी और शव को फेंककर फरार हो गए. 

Advertisement

13 फरवरी को मृतक के भाई ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई और भाभी पर शक जताया. पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो पूरा मामला साफ हो गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement