इंदौर में टीसीएस, इंफोसिस के परिसर के पास दिखा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इंदौर के सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में टीसीएस और इंफोसिस विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में बने हैं. दोनों आईटी कंपनियों के परिसर एक-दूसरे के बगल में हैं. कैंपस करीब 70 एकड़ में फैला हुआ है. यहां तेंदुआ देखे जाने की खबर मिलने के बाद दोनों कंपनियों के कर्मचारी डरे हुए हैं. फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए के पद चिह्नों की तलाश कर रही है. अभी तक उसे पकड़ा नहीं गया है. 

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

aajtak.in

  • इंदौर ,
  • 16 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मंगलवार को टीसीएस और इंफोसिस के परिसर के पास एक तेंदुआ देखा गया. अधिकारियों ने कहा कि तेंदुए को देखे जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने जानवर का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. 

उन्होंने कहा कि सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में टीसीएस और इंफोसिस के परिसर स्थित हैं. सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच एक तेंदुए को उस इलाके में देखा गया. इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की एक बचाव टीम मौके पर पहुंच गई. फिलहाल, इंफोसिस परिसर की तेंदुए की तलाश की जा रही है. 

Advertisement

कर्मचारियों को बाहर निकलने से रोका गया 

अधिकारियों ने कहा कि दोनों आईटी कंपनियों के कर्मचारियों को बचाव अभियान खत्म होने तक अपने कार्यालयों से बाहर न निकलने के लिए आगाह किया गया है. कैंपस में तेंदुआ देखे जाने की खबर मिलने के बाद टीसीएस और इंफोसिस के कर्मचारी डरे हुए हैं. 

टीसीएस और इंफोसिस शहर के सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में आते हैं. चलाते दोनों आईटी कंपनियों के परिसर एक-दूसरे के बगल में हैं. कैंपस करीब 70 एकड़ में फैला हुआ है. कैंपस के चारों ओर सुरक्षा के लिए ऊंची-ऊंची बाउंड्री वाल भी बनी है. 

तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम 

इसके अलावा इस क्षेत्र से गुजरने वाले ट्रैफिक को भी रोक दिया गया है.तेंदुए के पद चिह्नों की तलाश की जा रही है. जब तक हम तेंदुआ को देख नहीं लेते हैं या पकड़ नही लेते हैं, तब तक दावे के साथ हम कुछ भी नहीं कह सकते. 

Advertisement

इंदौर संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) एमएस सोलंकी ने कहा, “हमें मंगलवार सुबह करीब 12 बजे सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में टीसीएस और इंफोसिस के परिसर के पास तेंदुए को देखे जाने की जानकारी मिली थी. हमने एक बचाव दल भेजा है, जो जानवर की तलाश कर रहा है.”

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »