अजीब चोरी: घर के बाहर सूख रहे कपड़ों में से सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट ले भागा, CCTV में दिखा चोर

अक्सर चोर कीमती जेवर या नकदी पर हाथ साफ करते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के इटरसी में एक युवक ने जिस तरह की 'विचित्र' चोरी को अंजाम दिया, उसने पुलिस और स्थानीय निवासियों दोनों को हैरत में डाल दिया है.

Advertisement
राज टॉकीज के पास घर के बाहर से चोरी किए महिलाओं के अंडरगारमेंट.(Photo:Screengrab) राज टॉकीज के पास घर के बाहर से चोरी किए महिलाओं के अंडरगारमेंट.(Photo:Screengrab)

पीताम्बर जोशी

  • नर्मदापुरम,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:03 PM IST

MP News: नर्मदापुरम जिले के इटारसी से एक बेहद हैरान कर देने वाली और अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

आमतौर पर आपने सोना-चांदी, नकदी या कीमती सामान की चोरी के मामले सुने होंगे, लेकिन इस बार चोर ने जो किया, वह सबको चौंका रहा है. इटारसी के राज टॉकीज के पास स्थित एक घर के बाहर सूख रहे कपड़ों में से अज्ञात चोर ने सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी कर लिए.

Advertisement

घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक तेजी से घर के पास आता है, पहले आसपास नजर दौड़ाता है, फिर मौका पाकर घर के बाहर बाउंड्री वॉल पर चढ़ जाता है.

इसके बाद वह बेहद सावधानी से रस्सी पर सूख रहे कपड़ों में से केवल अंडरगारमेंट चुनकर चोरी करता है और मौके से फरार हो जाता है. जब तक घर के लोग बाहर निकलते,चोर भाग चुका था. यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देखकर परिवार और आसपास के लोग भी हैरान रह गए हैं. देखें VIDEO:- 

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चोर ने बाकी कपड़ों या किसी अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया और सिर्फ अंडरगारमेंट ही क्यों चुराए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शादीशुदा महिला के सूखते अंडरगारमेंट चुरा ले गया... उज्जैन में सनकी आशिक की अजीबोगरीब कहानी

पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत थाना प्रभारी को मोबाइल के जरिए दी है और लिखित आवेदन देने की तैयारी कर रहा है. इस अनोखी चोरी की घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है, वहीं पुलिस भी अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement