सोनम रघुवंशी को जमानत मिलते ही भड़कीं राजा की मां, बोलीं- शिलांग तक हुआ पैसे का खेल, अब जाएंगे हाईकोर्ट

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल गई है. मृतक की मां उमा रघुवंशी ने 'पैसों के लेनदेन' और 'अंधे कानून' का आरोप लगाकर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें...

Advertisement
राजा रघुवंशी की मांग ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप.(File Photo:ITG) राजा रघुवंशी की मांग ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप.(File Photo:ITG)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर/शिलांग,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है. इस मामले की मुख्य आरोपी मानी जा रही सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल गई है. इस फैसले के बाद मृतक राजा रघुवंशी का परिवार गहरे सदमे और आक्रोश में है. राजा की मां और भाई ने न्याय व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं.

Advertisement

बेटे को खोने का गम और आरोपी की रिहाई ने मां उमा रघुवंशी को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए गंभीर आरोप लगाए. उमा रघुवंशी ने दावा किया कि सोनम को जमानत मिलना समझ से परे है. उन्होंने कहा, "अंदर ही अंदर पैसे का खेल हुआ है. शिलांग तक पैसों का लेनदेन हुआ है."

पुलिस पर सवाल
मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आखिरी समय में उनका साथ छोड़ दिया और जांच में ढिलाई बरती. उन्होंने यह भी कहा कि "अगर आरोपी लड़की की जगह लड़का होता, तो उसे इतनी आसानी से नहीं छोड़ा जाता." देखें VIDEO:- 

भाई विपिन रघुवंशी हैरान 
मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी जमानत मिल जाएगी. उन्होंने पुलिस पर प्रक्रियात्मक खामियों का आरोप लगाते हुए कहा, गाजीपुर ले जाने के दौरान पुलिस ने परिवार को कई अहम प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं दी, जिसका फायदा आरोपी पक्ष को अदालत में मिला. 

Advertisement

हाईकोर्ट में चुनौती 
विपिन ने साफ किया कि वे इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे और जमानत निरस्त कराने की मांग करेंगे.

CBI जांच की मांग
परिवार ने अब इस पूरे मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी (CBI) से कराने की मांग की है. उमा रघुवंशी ने कहा कि वह अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगी और आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग जारी रखेंगी.

फिलहाल सोनम रघुवंशी की रिहाई के बाद इंदौर में इस हत्याकांड को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में कानूनी जंग और भी तीखी होने के आसार हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement