संकरी गली में सामने से आ झपटा तेंदुआ... डिलीवरी बॉय ने पटकी बाइक और लगा दी दौड़... हमले का Shocking Video

Indore Leopard attacks delivery boy: इंदौर के बिचौली इलाके में तेंदुए के मूवमेंट का दावा करने वाला CCTV वीडियो वायरल हुआ है.डिलीवरी बॉय पर हमले की कोशिश की बात सामने आने के बाद वन विभाग ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Advertisement
इंदौर में CCTV में दिखा तेंदुआ! (Photo:Screengrab) इंदौर में CCTV में दिखा तेंदुआ! (Photo:Screengrab)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST

MP News: इंदौर के बिचौली इलाके में हाल ही में एक तेंदुए का मूवमेंट देखे जाने की खबर सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक सीसीटीवी फुटेज में दावा किया गया है कि तेंदुए ने सड़क से गुजर रहे एक डिलीवरी बॉय पर हमला करने का प्रयास किया. इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सर्चिंग भी की लेकिन बारिश होने से तेंदुए के पैरों के निशान नहीं मिल सके. फिलहाल टीम क्षेत्र में तेंदुए की तलाश कर रही है. 

Advertisement

दरअसल, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर के डीएफओ डॉ. लाल सुधाकर सिंह ने घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया.

वन विभाग ने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर आपसी समन्वय के साथ आस-पास के पूरे इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया. 

वहीं, डीएफओ ने बताया कि चूंकि क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी, इसलिए तेंदुए के पगमार्क यानि पैरों के निशान या अन्य कोई पुख्ता साइन मौके पर नहीं मिल पाए हैं और न ही दोबारा उसके दिखने की कोई सूचना प्राप्त हुई है.

सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच करने पर उसमें 7 जुलाई की तारीख और रात का समय दिखाई दे रहा है. देखें VIDEO:- 

स्थानीय लोगों के बयानों और फुटेज के आधार पर इस घटना के बिचौली क्षेत्र के होने की संभावना जताई जा रही है. तेंदुए के आने के स्रोत के बारे में डीएफओ ने कहा कि इंदौर शहर के आस-पास रालामंडल और देवगुराड़िया जैसी पहाड़ियां और प्रोटेक्टेड सेंचुरी एरिया हैं, जहां तेंदुए पहले से मौजूद हैं. 

Advertisement

संभावना है कि यह तेंदुआ वहीं से भटककर रिहायशी इलाके की तरफ आ गया होगा. वीडियो में दिख रहे डिलीवरी बॉय के संबंध में वन विभाग ने अपने स्टाफ को उसकी तलाश करने और स्वास्थ्य की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं. हालांकि, शुरुआती फुटेज को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई होगी. 

डीएफओ डॉ लाल सुधाकर सिंह ने आश्वस्त किया है कि यदि पीड़ित सामने आता है, तो नियमानुसार उसके उपचार की पूरी व्यवस्था की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »