गुड़ खिला रहे ऑटो ड्राइवर को हाथी ने सूंड में पलेटा, दो बार पैरों से कुचला; मौत

ऑटो चलाने वाले विजय होलकर हाथी को गुड़ खिला रहे थे. इसी दौरान हाथी अचानक आक्रामक हो गया. उसने विजय को अपनी सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और फिर उसके सीने पर पैर रखकर कुचल दिया.

Advertisement
ऑटो चालक की मौत के बाद महावत गिरफ्तार.(Photo:ITG) ऑटो चालक की मौत के बाद महावत गिरफ्तार.(Photo:ITG)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:21 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में हाथी के हमले में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि राजनगर में हाथी को गुड़ खिलाने के दौरान हाथी अचानक बेकाबू हो गया और उसने ऑटो ड्राइवर को अपनी सूंड में लपेटकर पटक दिया. इसके बाद हाथी ने उसके सीने पर पैर रख दिया. गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर हाथी के महावत को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर की है. मृतक की पहचान 49 साल के विजय पिता लक्ष्मणराव होलकर निवासी ई-सेक्टर राजनगर, पुलिस चौकी के पास के रूप में हुई है. 

बताया जा रहा है कि जैन समाज के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ साधु उज्जैन से हाथी लेकर इंदौर आए थे. इसके बाद हाथी को लेकर वे राजनगर पहुंचे थे.

इसी दौरान ऑटो चालक विजय हाथी को गुड़ खिलाने लगा. अचानक हाथी भड़क गया और उसने विजय को अपनी सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया. हाथी ने उसके सीने पर पैर रख दिया. देखें VIDEO:- 

गंभीर रूप से घायल विजय को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया. परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. चंदन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हाथी के महावत को गिरफ्तार कर लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »