महिला जज पर गिरा सीलिंग फैन, सिर और कंधे में आई चोट; सुनवाई के दौरान कोर्टरूम में मची अफरा-तफरी

इंदौर जिला अदालत में सोमवार को एक हैरान कर देने वाला हादसा हुआ, जहां कोर्ट की कार्यवाही के दौरान एक जलता हुआ सीलिंग फैन अचानक टूटकर सीधे महिला जज पर गिर गया. इस घटना ने अदालत परिसर की सुरक्षा और जर्जर होते ढांचों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
जिला अदालत में खौफनाक मंजर.(File Photo) जिला अदालत में खौफनाक मंजर.(File Photo)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर ,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:13 PM IST

MP News: इंदौर जिला अदालत के कोर्ट रूम में सोमवार को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक चालू सीलिंग फैन अचानक अपनी जगह से उखड़कर नीचे गिर गया. यह पंखा सीधे अपनी कुर्सी पर बैठकर सुनवाई कर रही महिला एडिशनल सेशन जज पर जा गिरा.

चश्मदीदों के अनुसार, कोर्ट की कार्यवाही सामान्य रूप से चल रही थी कि तभी एक तेज आवाज हुई और भारी-भरकम पंखा जज की सीट पर गिरा. इस हादसे में महिला जज को सिर और कंधे पर चोटें आई हैं. उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Advertisement

जर्जर ढांचे पर वकीलों का आक्रोश
हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में वकील और कर्मचारी मौके पर इकट्ठा हो गए. जिला कोर्ट अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एलएल यादव और अधिवक्ता विनोद द्विवेदी ने बिल्डिंग की जर्जर हालत पर कड़ा ऐतराज जताया है. 

वकीलों का आरोप है कि कई कोर्ट रूम की बिजली फिटिंग और वायरिंग सालों पुरानी है. छतों में लीकेज और ढांचे के कमजोर होने की शिकायतें लंबे समय से की जा रही हैं. मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है. देखें VIDEO:- 

नई बिल्डिंग की मांग तेज
वकीलों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग नई कोर्ट बिल्डिंग के निर्माण कार्य में जानबूझकर देरी कर रहे हैं. वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली उपकरणों और भवन की मरम्मत नहीं की गई, तो भविष्य में किसी वकील, पक्षकार या कर्मचारी की जान जा सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement