'काम न हो तो मुझे कॉल करना...', महिला की हथेली पर लिखा था अपना नंबर, IAS विकास मिश्रा अब सीधी के नए कलेक्टर

IAS Vikas Mishra: मुख्यमंत्री मोहन यादव की सख्ती के बाद सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को हटाने के चंद घंटों के भीतर ही 2013 बैच के IAS विकास मिश्रा को नया कलेक्टर नियुक्त कर दिया है. विकास मिश्रा अपनी अलहदा वर्किंग स्टाइल के लिए पूरे प्रदेश में मशहूर हैं.

Advertisement
महिला के हाथ पर लिखा अपना मोबाइल नंबर लिखते IAS अफसर विकास मिश्रा.(Photo:ITG) महिला के हाथ पर लिखा अपना मोबाइल नंबर लिखते IAS अफसर विकास मिश्रा.(Photo:ITG)

नीरज चौधरी

  • भोपाल/सीधी ,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:54 PM IST

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में प्रशासनिक फेरबदल के बाद राज्य सरकार ने 2013 बैच के आईएएस अफसर विकास मिश्रा को जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है. स्वरोचिष सोमवंशी को हटाए जाने के तत्काल बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया. विकास मिश्रा की छवि एक बेहद संवेदनशील और परिणाम देने वाले अधिकारी की रही है.

IAS विकास मिश्रा का नाम उस समय देशभर में वायरल हुआ था जब वे डिंडोरी के कलेक्टर थे. उनके कार्यकाल के कुछ किस्से आज भी मिसाल माने जाते हैं.

Advertisement

महिला की हथेली पर नंबर
एक बार नर्मदा तट का मुआयना करते समय उन्हें एक गरीब बैगा आदिवासी महिला मिली, जिसने सरकारी लाभ न मिलने की शिकायत की. कलेक्टर विकास मिश्रा ने तुरंत पेन निकाला और महिला की हथेली पर अपना पर्सनल मोबाइल नंबर लिख दिया. उन्होंने कहा, "अगर आज अफसर गांव न आएं या काम न हो, तो सीधे इस नंबर पर कॉल करना." देखें VIDEO:-

रिश्वत पर सख्त एक्शन
डिंडोरी में ही एक महिला ने नक्शा-खसरा के नाम पर 3000 रुपये की रिश्वत की शिकायत की. कलेक्टर ने मौके से ही सीएमओ को फोन लगाया और तत्काल पैसे वापस दिलाने के सख्त निर्देश दिए.

CM का भरोसा और सीधी की चुनौती
सीधी में पिछले कुछ समय से प्रशासनिक ढिलाई और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद औचक निरीक्षण कर जनता का फीडबैक लिया और कलेक्टर को हटा दिया. विकास मिश्रा को मंत्रालय से हटाकर सीधी भेजना यह दर्शाता है कि सरकार वहां एक ऐसे अधिकारी को चाहती है जो सीधे जनता से जुड़ सके और 'ऑन-द-स्पॉट' समस्याओं का निराकरण कर सके.

Advertisement

मुख्यमंत्री का साफ संदेश है कि अधिकारियों को केवल पद पर नहीं रहना है, बल्कि जवाबदेही के साथ काम करना है. विकास मिश्रा की नियुक्ति इसी जवाबदेही को तय की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

बता दें कि विकास मिश्रा 2013 बैच के IAS अफसर हैं. वह अपर सचिव, मुख्यमंत्री और आर्थिक और सांख्यिकी आयुक्त के अलावा राज्य सांख्यिकी आयोग के पदेन सचिव थे. अब स्वरोचिष सोमवंशी को उनकी जगह भोपाल भेजा गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement