VIDEO: डॉक्टर को दिखाने पहुंचा था शख्स, क्लिनिक में अचानक फटा फोन... मची अफरा-तफरी

ग्वालियर के दृष्टि स्किन एवं चाइल्ड क्लिनिक में एक मरीज का मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट हो गया. फोन फटते ही उसमें आग लग गई, जिससे क्लिनिक में अफरा-तफरी मच गई. घटना के वक्त वहां नवजात बच्चे और दूसरे मरीज भी मौजूद थे.

Advertisement
फोन फटने के बाद क्लिनिक में मच गई अफरा-तफरी. (Photo: Screengrabs) फोन फटने के बाद क्लिनिक में मच गई अफरा-तफरी. (Photo: Screengrabs)

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

ग्वालियर में एक मोबाइल फोन अचानक युवक के हाथ में ही ब्लास्ट हो गया. मोबाइल ब्लास्ट होते ही आग लग गई और क्लिनिक में अफरा-तफरी मच गई. घटना के वक्त क्लिनिक में नवजात बच्चे और मरीज भी मौजूद थे. गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. मोबाइल ब्लास्ट की यह पूरी घटना क्लिनिक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.
 
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक क्लिनिक के अंदर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डॉक्टर को दिखाने पहुंचे एक मरीज का मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट हो गया. मोबाइल फटते ही उसमें आग लग गई और क्लिनिक में अफरा-तफरी मच गई. सबसे चिंताजनक बात यह थी कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, वहां नवजात बच्चे और दूसरे मरीज भी मौजूद थे. अगर आग फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि, क्लिनिक के स्टाफ की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.

Advertisement

दरअसल, यह घटना ग्वालियर के दृष्टि स्किन एवं चाइल्ड क्लिनिक की है. रविवार को एक मरीज डॉक्टर आशुतोष शर्मा को दिखाने पहुंचा था. इसी दौरान अचानक उसका मोबाइल फोन फट गया. मोबाइल में ब्लास्ट होते ही आग की लपटें उठने लगीं. अचानक हुई इस घटना से क्लिनिक में मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई.

नवजात बच्चों की मौजूदगी में मचा हड़कंप
घटना के वक्त क्लिनिक में नवजात बच्चे और कई अन्य मरीज भी मौजूद थे. ऐसे में मोबाइल में लगी आग ने खतरा और बढ़ा दिया. क्लिनिक में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मोबाइल से आग निकलने लगी. हालांकि, बाहर मौजूद क्लिनिक स्टाफ ने तुरंत सक्रियता दिखाई और आग बुझाने के लिए पानी डाल दिया.

स्टाफ की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. नवजात बच्चों और दूसरे मरीजों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा. अगर स्टाफ ने समय रहते आग नहीं बुझाई होती तो क्लिनिक में बड़ा हादसा हो सकता था.

Advertisement

CCTV कैमरे में कैद हुआ मोबाइल ब्लास्ट
मोबाइल फोन फटने और आग लगने की पूरी घटना क्लिनिक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. अब इस घटना का वीडियो सामने आया है. इसमें मोबाइल ब्लास्ट के बाद क्लिनिक में मची अफरा-तफरी देखी जा सकती है. घटना ने एक बार फिर मोबाइल फोन की बैटरी में खराबी या ओवरहीटिंग से होने वाले संभावित खतरों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »