बांग्लादेश से युवतियां लाकर कश्मीर में कराते थे शादी... मध्य प्रदेश में पकड़े गए 2 रोहिंग्या तस्कर, बड़े नेक्सस का खुलासा

Human Trafficking Racket: ग्वालियर जीआरपी ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग कैंप से तस्करी कर लाई जा रहीं 4 म्यांमार की युवतियों को छुड़ाया. हैदराबाद में रह रहे 2 रोहिंग्या तस्कर गिरफ्तार. जम्मू में शादी कराने की थी साजिश, पढ़ें पूरी रिपोर्ट..

Advertisement
स्वर्णजयंती एक्सप्रेस से पकड़ा गया तस्कर, छुड़ाई गईं युवतियां.(Photo:ITG) स्वर्णजयंती एक्सप्रेस से पकड़ा गया तस्कर, छुड़ाई गईं युवतियां.(Photo:ITG)

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

MP News: ग्वालियर जीआरपी ने मानव तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए म्यांमार मूल की चार लड़कियों को बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक इन लड़कियों को बांग्लादेश के कुतुपालम शरणार्थी शिविर से अवैध तरीके से भारत लाया गया था. मामले में दो विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में सामने आया है कि लड़कियों को नदी और पहाड़ी रास्तों के जरिए सीमा पार कराकर भारत लाया गया और जम्मू में शादी कराने की योजना थी. पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

Advertisement

वीओ- जानकारी के अनुसार जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि स्वर्णजयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार एक व्यक्ति अपने साथी के साथ मिलकर म्यांमार और बांग्लादेश से लड़कियां लाकर भारत में उनकी शादी कराता है. 

सूचना के बाद जीआरपी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ ट्रेन में पहुंचीं और हुलिए के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम मुबीन बताया, जो मूल रूप से म्यांमार का रहने वाला है और पिछले करीब चार साल से हैदराबाद में रह रहा था. उसके पास से शरणार्थी कार्ड भी मिला है. 

उसने बताया कि वह अपने साथी मो. हसन के साथ मिलकर बांग्लादेश से लड़कियां लाकर जम्मू में शादी कराने का काम करता है. उसकी निशानदेही पर अलीगढ़ में दबिश देकर दूसरे आरोपी मो. हसन को पकड़ा गया, जिसके पास से चार लड़कियां मिलीं. ये सभी बांग्लादेश के कुतुपालम शरणार्थी शिविर की रहने वाली बताई जा रही हैं. 

Advertisement

भाषा समझ न आने के कारण ट्रांसलेटर की मदद से हुई पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि उन्हें नदी और पहाड़ी रास्तों से सीमा पार कराकर भारत लाया गया था. देखें VIDEO:- 

जीआरपी थाना प्रभारी दीपशिखा तोमर के मुताबिक, शुरुआती जांच में सभी का भारत में अवैध रूप से प्रवेश करना पाया गया है. मामले में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »