जिससे लव मैरिज की, वो शादीशुदा निकला... युवती ने दे दी जान, Video से सामने आया सच

ग्वालियर में एक युवती ने पति की असलियत सामने आने के बाद आत्महत्या कर ली. दरअसल, उसका पति पहले से शादीशुदा निकला, उसके बच्चे भी थे. युवती ने जान देने से पहले 11 सेकेंड का वीडियो बनाया, जिसमें अपनी मौत के लिए पति और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया है. फिलहाल, अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
झूठ बोलकर युवती से की शादी. (Photo: Representational) झूठ बोलकर युवती से की शादी. (Photo: Representational)

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झूठ बोलकर शादी करने का मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने पति की सच्चाई सामने आने के बाद आत्महत्या कर ली. मौत से पहले उसने 11 सेकंड का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इस वीडियो ने पूरे मामले की परतें खोल दी हैं, जो पुलिस जांच का अहम सबूत बन गया है.

मामला ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके का है. यहां ट्रांसपोर्ट नगर की रहने वाली 26 वर्षीय वैष्णवी की मुलाकात करीब एक साल पहले राजू भदौरिया उर्फ सत्यनारायण से हुई थी. आरोपी ने खुद को सेना में तैनात जवान बताया और अपनी असल पहचान छुपाकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं. दोनों के बीच दोस्ती हुई और जल्द ही यह रिश्ता प्यार में बदल गया.

Advertisement

करीब छह महीने पहले दोनों ने आर्य समाज मंदिर और नोटरी के माध्यम से शादी कर ली. लेकिन शादी के बाद आरोपी ने वैष्णवी को अपने घर ले जाने के बजाय सिरोल स्थित ईस्ट मैरेडियन टाउनशिप में किराए के फ्लैट में रखा. यहीं से शक की शुरुआत हुई.

कुछ समय बाद वैष्णवी को पता चला कि उसका पति सेना में नहीं है. यह सच सामने आने के बाद भी उसने रिश्ते को संभालने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही एक और बड़ा खुलासा हुआ. आरोपी पहले से शादीशुदा था. शुरुआत में उसने बच्चों की बात छुपाई, लेकिन बाद में यह भी सामने आ गया कि वह दो बच्चों का पिता है.

यह भी पढ़ें: 'शादी तो उसी से करूंगी...', शादीशुदा प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

इस सच्चाई ने वैष्णवी को पूरी तरह तोड़ दिया. पति की धोखेबाजी से आहत होकर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे. 11 फरवरी 2026 को जब वैष्णवी आरोपी के घर पहुंची, तो वहां आरोपी, उसकी पहली पत्नी और बहन ने उसके साथ मारपीट की. इस घटना ने उसे अंदर तक झकझोर दिया.

Advertisement

इसके बाद वैष्णवी ने आरोपी को फोन कर साथ रहने की बात कही, लेकिन उसने साफ इंकार कर दिया. इस इनकार ने वैष्णवी को गहरे सदमे में डाल दिया.

आहत होकर वैष्णवी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और जान दे दी. लेकिन इससे पहले उसने एक 11 सेकंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. इस वीडियो में उसने मौत के लिए पति और पति के परिवार वालों को जिम्मेदार ठहराया.

यह भी पढ़ें: UP: शादी का झांसा देकर महिला से रेप, गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात... युवक गिरफ्तार

यह वीडियो अब इस मामले का बड़ा सबूत बन गया है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी पति राजू भदौरिया, उसकी पहली पत्नी मधु और बहन प्रीति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है.

ग्वालियर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिता डागर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement