MP: हाईवे पर पलटा टैंकर, रिफाइंड ऑयल समझ तारपीन का तेल लूट ले गए ग्रामीण- VIDEO

मध्य प्रदेश के गुना जिले के बीनागंज में तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोग बाल्टी और बर्तन लेकर टैंकर से तेल भरकर ले जाने लगे. महिलाओं की भीड़ भी तेल लेने पहुंची. घटना चाचौड़ा थाना क्षेत्र की है.

Advertisement
टैंकर से तेल लूटते ग्रामीण. (Photo: Screengrabs) टैंकर से तेल लूटते ग्रामीण. (Photo: Screengrabs)

विकास दीक्षित

  • गुना,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

मध्य प्रदेश के गुना जिले के बीनागंज में एक तेल टैंकर के पलटते ही मौके पर ऐसा नजारा देखने को मिला, मानो तेल की मुफ्त सप्लाई शुरू हो गई हो. टैंकर से तेल निकलता देखकर आसपास के लोग अपने-अपने बर्तन और बाल्टियां लेकर मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते टैंकर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग तेल भरकर ले जाने लगे. इनमें महिलाएं भी बाल्टियां लेकर पहुंची थीं.

Advertisement

यह मामला चाचौड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. टैंकर पलटने के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग बेधड़क तेल निकालते नजर आए. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोगों को टैंकर से तेल बर्तनों में भरते देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
लेकिन इस पूरी घटना में सबसे चौंकाने वाली बात तेल को लेकर सामने आई. वीडियो और शुरुआती जानकारी के आधार पर लोग इसे खाने का तेल समझकर ले जाते दिखाई दिए, लेकिन गुना के एसपी प्रशांत सिंह सुमन ने स्पष्ट किया कि टैंकर में रिफाइंड खाने का तेल नहीं, बल्कि तारपीन का तेल भरा हुआ था.

तारपीन का तेल खाने योग्य नहीं होता और इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से औद्योगिक एवं अन्य गैर-खाद्य कार्यों में किया जाता है. फिलहाल टैंकर किन परिस्थितियों में पलटा और हादसे में कोई घायल हुआ या नहीं, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है. लेकिन सोशल मीडिया पर टैंकर से तेल ले जाने का वीडियो वायरल है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »