गुना के मिशनरी स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा छात्र घायल

गुना के वंदना कॉन्वेंट मिशनरी स्कूल में मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया. 20 से अधिक छात्र और शिक्षक घायल हुए. सूचना पर शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा. छात्रों को मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से लापरवाही की शिकायत की. सभी छात्रों की स्थिति सुरक्षित बताई गई.

Advertisement
मिशनरी स्कूल में मधुमक्खियों का हमला (Photo: Screengrab) मिशनरी स्कूल में मधुमक्खियों का हमला (Photo: Screengrab)

विकास दीक्षित

  • गुना ,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

गुना जिले के वंदना कॉन्वेंट मिशनरी स्कूल में अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे 20 से अधिक छात्रों और कुछ शिक्षकों को काट लिया. हमले के समय स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे डर के मारे इधर-उधर भागने लगे. छात्रों ने बताया कि जब वो क्लास से बाहर जा रहे थे, तभी मधुमक्खियों ने उन्हें हाथ और सिर पर काटा. इसके बाद कई बच्चे चिल्लाने लगे और स्कूल का माहौल डर और घबराहट में बदल गया.

Advertisement

सूचना मिलने के बाद शिक्षा विभाग की टीम और प्रशासनिक अमला तुरंत स्कूल पहुंच गया. वहां मेडिकल टीम ने छात्रों और शिक्षकों का प्राथमिक उपचार किया. घायल बच्चों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

डिकल टीम ने पहुंचकर प्राथमिक उपचार दिया

स्कूल प्रबंधन से बातचीत के दौरान परिजनों ने कहा कि ऐसी लापरवाही पहले भी हुई है और उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए विशेष सावधानी बरती जाए.

लापरवाही को लेकर परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की

शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि मधुमक्खियों का अचानक हमला हुआ था. इसके चलते छात्रों और शिक्षकों को चोटें आईं, लेकिन सभी को समय रहते प्राथमिक उपचार दिया गया और स्थिति अब नियंत्रण में है. प्राथमिक उपचार के दौरान बच्चों को एंटी-एलर्जिक दवा और बुखार की दवा दी गई. सभी छात्रों की स्थिति अब सामान्य है और वो सुरक्षित हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement