MP से बिजली चुराकर राजस्थान में करता था सप्लाई! Thar से कुचलकर किसान की हत्या करने वाले BJP नेता का रसूख

Guna Farmer Murder: थार गाड़ी से कुचलकर किसान की हत्या करने के मामले का मुख्य आरोपी BJP नेता महेंद्र नागर फिलहाल फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इस बीच आरोपी के एक के बाद एक अवैध कारनामों का खुलासा हो रहा है.

Advertisement
गुना हत्याकांड का आरोपी BJP नेता महेंद्र नागर फरार.(Photo:ITG) गुना हत्याकांड का आरोपी BJP नेता महेंद्र नागर फरार.(Photo:ITG)

विकास दीक्षित

  • गुना,
  • 27 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

MP News: गुना में किसान की हत्या का मुख्य आरोपी महेंद्र नागर फिलहाल फरार है. लेकिन एक के बाद एक आरोपी से जुड़े कई मामलों का खुलासा हो रहा है. इलाके में BJP नेता महेंद्र नागर का रुतबा देखने लायक था. अपने रिश्तेदारों के साथ महेंद्र नागर जमीनों को कब्जाया करता था. 

BJP नेता महेंद्र ने आदिवासियों और दलितों की 100 बीघा से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर रखा था. साथ ही चरनोई (राजस्व) की 80 बीघा से ज्यादा जमीन पर कब्जा किया हुआ था. 

Advertisement

महेंद्र नागर ने मध्यप्रदेश से बिजली चुराकर राजस्थान के दौलतपुरा गांव तक बिजली सप्लाई की. दौलतपुरा गांव में आरोपी की खेतीबाड़ी है, जहां मध्यप्रदेश से चुराकर बिजली सप्लाई की जा रही थी. आरोपी के खेतों में 10 अवैध ट्यूबवेल भी संचालित हैं. 

लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग

Aaj Tak की पड़ताल में खुलासा हुआ कि आरोपी महेंद्र ने अपने पिता रामनारायण नागर की लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की थी और दहशत फैलाई थी.

महेंद्र नागर मध्यप्रदेश और राजस्थान के बॉर्डर पर अनाधिकृत रूप से खाद भी बेचता है. साथ ही गांजा और शराब तस्करी भी करता है.

मृतक किसान के रिश्तेदार मुकेश नागर ने आरोप लगाया कि बंदूकों से दहशतगर्दी फैलाई जाती है. जंगली जानवरों का शिकार किया जाता है.
 
SDOP विवेक अस्थाना ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. आरोपी के बड़े भाई हुकुम नागर को गिरफ्तार करते हुए  ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: गुना में BJP नेता ने किसान को थार से कुचला, बचाने आईं बेटियां तो फाड़ दिए कपड़े

बता दें कि मध्य प्रदेश के गुना जिले के गणेशपुरा में नागर समाज के दो पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद ने एक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 40 साल के रामस्वरूप नागर की थार गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ तमाम धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement