MP: मुरैना में रेत माफिया के बीच गैंगवार, आधी रात चंबल नदी किनारे हुई अंधाधुंध फायरिंग; ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर फटे

Chambal News: अवैध रेत के दर्जनों ट्रैक्टरों पर आधी रात को फायरिंग हो गई. गनीमत रही कि फायरिंग में कोई जनहानि नहीं हुई. लेकिन गोली लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली के कुछ टायर फट गए. गोली बारी के बाद आरोपी फरार हो गए और वाहनों को भी छुड़ा ले गए.

Advertisement
अवैध रेत का परिवहन करते दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली. अवैध रेत का परिवहन करते दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली.

दुष्यंत सिंह सिकरवार

  • मुरैना,
  • 30 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

MP News: चंबल अंचल के मुरैना में अवैध रेत माफिया को शासन-प्रशासन का भय नहीं रहा है. शायद यही कारण है कि चंबल नदी को लगातार रेत माफिया खोखला कर रहे हैं. माफिया की भूख इतनी बढ़ गई है कि अब एक दूसरे के वर्चस्व को लेकर ही गैंगवार हो रही है. 

ताजा मामला कैलारस थाना क्षेत्र के खेराकलां गांव का है. जहां अवैध रेत के दर्जनों ट्रैक्टरों पर आधी रात को फायरिंग हो गई. गनीमत रही कि फायरिंग में कोई जनहानि नहीं हुई. लेकिन गोली लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली के कुछ टायर फट गए. गोली बारी के बाद आरोपी फरार हो गए और वाहनों को भी छुड़ा ले गए. मौके पर पहुंची पुलिस सिर्फ़ हाथ मलती रह गई. 

Advertisement

हाई कोर्ट ने लगाई है चंबल नदी में रेत उत्खनन पर रोक 

साल 2007 से हाईकोर्ट ग्वालियर न्यायालय ने चंबल में घड़ियाल व जलीय जीवों की सुरक्षा के मद्देनजर चंबल नदी में रेत उत्खनन पर पूर्णत रोक लगा दी थी. लेकिन सफेदपोश राजनीतिक संरक्षण के चलते रेत माफिया के लोग आज भी चंबल नदी को छलनी कर रहे हैं. शासन - प्रशासन भी बौना साबित हो रहा है. इस माफिया ने कई बार प्रशासनिक टीम पर हमले भी किए तो कई कर्मचारियों की हत्या भी रेत माफिया की ओर से की गई लेकिन आज तक इसे रोक पाने में शासन-प्रशासन नाकाम साबित हुआ है.

इनका कहना:-

खेराकलां गांव में फायरिंग की घटना को पुलिस क़बूल रही है. लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है. जब इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारी सोनपाल सिंह तोमर से फोन पर चर्चा की तो उन्होंने मामला दर्ज न होने की बात कही. उनका कहना था कि जब कोई फ़रियादी नहीं आया तो फिर मामला दर्ज कैसे करें?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »