'पागल हो गई है ये, बाहर करो इसे...', महिला नेता को नजदीक आते देख भड़के दिग्विजय सिंह, गार्ड से बोलकर बाहर करवाया

MP News: डॉक्टर लीना शर्मा ने खुद को राष्ट्रीय किसान कांग्रेस मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बताया और कहा कि वह दिग्विजय सिंह से मिलने आई थीं, क्योंकि वह उत्तर प्रदेश की वाराणसी यानी बनारस से लोकसभा का टिकट लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती हैं. 

Advertisement
महिला को भगाते हुए दिग्विजय सिंह के गार्ड्स. महिला को भगाते हुए दिग्विजय सिंह के गार्ड्स.

हेमंत शर्मा

  • ग्वालियर ,
  • 21 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने अपनी ही महिला समर्थक के लिए ऐसे शब्द कह दिए कि हर कोई सन्न रह गया. गुना से चलकर ग्वालियर में मिलने पहुंची महिला नेत्री को दिग्विजय सिंह ने बुरी तरह डांट-फटकार कर भगा दिया.    

दरअसल, यह घटनाक्रम बुधवार की सुबह उस वक्त हुआ जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे. दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए कई कार्यकर्ता होटल पहुंचे हुए थे. इस दौरान दिग्विजय सिंह जब एक तरफ खड़े होकर कांग्रेस के भिंड जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा से बात कर रहे थे, उसी वक्त गुना की ही रहने वाली डॉक्टर लीना शर्मा अपने नेता दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए आगे बढ़ गईं. 

Advertisement

यह देखकर दिग्विजय सिंह के गार्ड ने लीना शर्मा को रोक दिया और उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया. लीना शर्मा को नजदीक आते देख दिग्विजय सिंह भी भड़क गए. उन्होंने कह दिया कि यह औरत पागल हो गई है, इसे बाहर निकालो. देखें Video:-

इतना सुनते ही दिग्विजय सिंह के गार्डों ने डॉक्टर लीना शर्मा को वहां से बाहर कर दिया. यह नजारा वहां मौजूद मीडिया के कैमरा में भी कैद हो गया. इस घटनाक्रम के बाद जब मीडिया कर्मियों ने डॉक्टर लीना शर्मा से बातचीत की.

PM मोदी के खिलाफ चाहती हैं टिकट 

डॉक्टर लीना शर्मा ने खुद को गुना का निवासी बताते हुए मीडिया को बताया कि वह दिग्विजय सिंह से मिलने आई थीं, क्योंकि वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी यानी बनारस से लोकसभा का टिकट लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती हैं. 

Advertisement

राजा साहब के लिए मैं छोटे बच्चों जैसी: लीना शर्मा 

खुद को राष्ट्रीय किसान कांग्रेस मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाली महिला नेत्री ने बताया कि वे दिग्विजय सिंह के लिए छोटे बच्चों जैसी हैं, लेकिन उनके गार्ड परेशान करते रहते हैं. लीना शर्मा का कहना है कि राजा साहब दिग्विजय सिंह मेरे आदर्श हैं और हमेशा उनका आशीर्वाद मिलता रहा है, लेकिन कुछ लोग जलने वाले होते हैं, जो थोड़ी-सी अपनी भड़ास निकाल लेते हैं. हालांकि, इस घटनाक्रम पर दिग्विजय सिंह ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »