भोपाल: रेस्टोरेंट से मंगाया सैंडविच, उसमें निकली मरी हुई मक्खी, महिला ने फूड डिपार्टमेंट से की शिकायत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में एक महिला ने सैंडविच खरीदा. आरोप है कि उस सैंडविच में मरी हुई मक्खी निकल आई. महिला ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर फूड डिपार्टमेंट से शिकायत कर दी. इसके बाद अधिकारियों ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
फूड डिपार्टमेंट की टीम ने शुरू की मामले की जांच. (Photo: Screengrab) फूड डिपार्टमेंट की टीम ने शुरू की मामले की जांच. (Photo: Screengrab)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST

भोपाल में एक महिला रेस्टोरेंट पहुंची थी. आरोप है कि वहां जो सैंडविच लिया, उसमें मक्खी निकल आई. महिला ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया. इस मामले की शिकायत फूड डिपार्टमेंट तक पहुंच गई. अब इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं पूरा मामला सामने आने के बाद फूड सेफ्टी को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

Advertisement

मामला भोपाल के टीटी नगर इलाके के प्लेटिनम प्लाजा का है. यहां रहने वाली शोभा अहिरवार ने इलाके के एक फास्ट फूड आउटलेट से सैंडविच मंगाया था. सब कुछ सामान्य था, लेकिन खाते-खाते उनकी नजर सैंडविच के अंदर किसी काले रंग की चीज पर पड़ी. जब उन्होंने ध्यान से देखा तो पता चला कि वह एक मृत मक्खी थी.

शोभा के मुताबिक, मक्खी देखकर उन्होंने तुरंत खाना बंद कर दिया और सैंडविच का वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किया. फिर सीधे फूड डिपार्टमेंट से शिकायत कर दी. उनका कहना है कि खाने में इस तरह की गंदगी मिलना सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी ट्रेन के खाने में निकली मक्खी, पैसेंजर ने वीडियो शेयर कर रेलवे से की शिकायत

इधर शिकायत मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग भी हरकत में आ गया. विभाग की टीम संबंधित फास्ट फूड सेंटर पहुंची और जांच शुरू कर दी. अधिकारियों ने मौके पर जायजा लिया., खाद्य सामग्री की जांच की और जरूरी सैंपल लिए. अब इन सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भी नाराजगी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहर खाना आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. ऐसे में रेस्टोरेंट और फास्ट फूड सेंटरों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. अगर साफ-सफाई के नियमों का पालन नहीं होगा तो लोगों की सेहत खतरे में पड़ सकती है. 

फिलहाल इस मामले में जांच जारी है. अब सबकी नजर खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है. अगर शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान पर नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »