भतीजा लेकर भागा शादीशुदा महिला... सरपंच पति के मुंह पर कालिख पोती, जूतों की माला पहनाकर बाजार में निकाला जुलूस

दतिया के उनाव गांव में एक विवाहिता के प्रेम प्रसंग के चलते विवाद बढ़ गया. महिला के परिजनों ने सरपंच के पति के साथ मारपीट कर उसे जूतों की माला पहनाकर बाजार में घुमाया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एससी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

Advertisement
सरपंच पति को जूतों की माला पहनाकर घुमाया (Photo: Screengrab) सरपंच पति को जूतों की माला पहनाकर घुमाया (Photo: Screengrab)

अशोक शर्मा

  • दतिया ,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

मध्य प्रदेश के दतिया जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां उनाव ग्राम में एक सरपंच के पति के साथ दबंगों ने मारपीट कर उसे जूतों की माला पहनाकर पूरे बाजार में घुमाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, उनाव ग्राम पंचायत की सरपंच किरण वर्मा के भतीजे विशाल के साथ एक विवाहिता 19 मार्च को प्रेम प्रसंग के चलते घर से भाग गई थी. इस मामले में उनाव पुलिस ने एक दिन बाद महिला को बरामद कर लिया. महिला ने पुलिस को बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से गई थी. इसके बाद पुलिस ने सरपंच पक्ष के किसी भी व्यक्ति पर मामला दर्ज नहीं किया.

Advertisement

युवक को जूतों की माला पहनाकर घुमाया

इस बात से नाराज महिला के दबंग परिजनों ने सरपंच के पति को निशाना बनाया. उन्होंने पहले सरपंच पति के साथ मारपीट की और फिर उसके मुंह पर कालिख पोत दी. इसके बाद उसे जूतों की माला पहनाकर उनाव ग्राम के बाजार में घुमाया गया.

घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वीडियो में सरपंच पति जूतों की माला पहनकर बाजार में जाते दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे परिजन चलते नजर आ रहे हैं.

पुलिस ने ST/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया

पुलिस ने फोन पर बताया कि जुलूस निकाला गया है. फिलहाल इस मामले में उनाव थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement