दमोह में दर्दनाक हादसा, चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, दो मासूमों की जिंदा जलकर मौत

मध्य प्रदेश के दमोह में चूल्हे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए. इनमें तीन साल की बच्ची और तीन महीने का बच्चा शामिल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.

Advertisement
आग में जिंदा जले मासूम. आग में जिंदा जले मासूम.

शांतनु भारत

  • दमोह,
  • 11 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

मध्य प्रदेश दमोह में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम जिंदा जल गए. हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया. पुलिस ने दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिले के नरसिंहगढ़ चौकी के झिरा गांव में हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां के भगवानदास रावत का परिवार झोपड़ी में रह रहा था. भगवानदास की पत्नी खाना बना रही थी, तभी चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई.

देखते ही देखते झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी. झोपड़ी के अंदर तीन साल की बच्ची और तीन महीने का बेटा लेटा हुआ था. आग को देख महिला ने बच्चों को उठाने की बजाय बाहर आकर पानी से आग बुझाने की कोशिश करने लगी.

देखते ही देखते खाक हो गई झोपड़ी

इस दौरान आग बढ़ती ही गई और महिला के दोनों बच्चे जिंदा जल गए. खेत में बनी झोपड़ी खाक हो गई. घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. जानकारी के बाद नरसिंहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

Advertisement

पुलिस ने बच्चों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे, जो बुरी तरह जल चुके थे. दमोह के एसपी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक, इस मामले जांच की जा रही है. झोपड़ी में खाना पकाते वक्त आग लगी है, जिस वजह से दो मासूमों की जान गई है. गरीब मजदूर परिवार को मदद के लिए भी कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »