रास्ते में खराब हुआ CM मोहन यादव का प्रचार रथ, रोड शो छोड़कर लौटे

Lok Sabha Election 2024: सीएम मोहन यादव का रथ लहार चौराहे से शुरू होकर जेल रोड की तरफ आगे बढ़ा, लेकिन जैसे ही किले रोड के पास सीएम का रथ पहुंचा, तभी अचानक रथ में खराबी आ गई. यह देखकर सभी के हाथ पैर फूल गए. रथ के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने सीएम के रथ को धक्का देकर आगे बढ़ाने की कोशिश भी की

Advertisement
BJP के प्रचार रथ को धक्का देते CM मोहन यादव के सुरक्षाकर्मी. BJP के प्रचार रथ को धक्का देते CM मोहन यादव के सुरक्षाकर्मी.

हेमंत शर्मा

  • भिंड ,
  • 18 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के भिंड में बीजेपी प्रत्याशी संध्या राय का नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव के रोड शो के दौरान बीच रास्ते में ही चुनावी रथ खराब हो गया. रथ को आगे बढ़ाने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने धक्का भी दिया, लेकिन आगे नहीं बढ़ सका. इसके बाद सीएम बीच रास्ते में ही रोड शो से लौटे और कार में सवार होकर हेलीपैड के लिए रवाना हो गए. 

Advertisement

गुरुवार को सीएम मोहन यादव भिंड से बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी संध्या राय का नामांकन दाखिल करवाने के लिए भिंड पहुंचे थे. वह हेलीपैड से कार के जरिए कलेक्टर कार्यालय रवाना हुए. नामांकन दाखिले के बाद सीएम का रोड शो लहार चौराहे से शुरू हो गया. सीएम मोहन यादव रथ में सवार हो गए.

सीएम का रथ लहार चौराहे से शुरू होकर जेल रोड की तरफ आगे बढ़ा, लेकिन जैसे ही किले रोड के पास सीएम का रथ पहुंचा, तभी अचानक रथ में खराबी आ गई. यह देखकर सभी के हाथ पैर फूल गए. रथ के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने सीएम के रथ को धक्का देकर आगे बढ़ाने की कोशिश भी की, लेकिन रथ आगे नहीं बढ़ सका. देखें Video:- 

प्रचार रथ रुक-रुककर दो बार बंद हो गया, इस वजह से सीएम रथ से नीचे उतरकर कार में सवार हो गए. देखें Video:-

Advertisement



सीएम रोड शो को बीच रास्ते में ही छोड़कर हेलीपैड के लिए रवाना हो गए. हालांकि, तय कार्यक्रम के तहत सीएम मोहन यादव को लहार चौराहे से रोड शो करते हुए शहर के बीचो-बीच परेड चौराहे तक पहुंचना था और यहां रथ में से ही खड़े होकर पब्लिक को संबोधित करने था, लेकिन रथ के खराब होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका. 

इस बारे में जब बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी संध्या राय से बातचीत की गई, तो उन्होंने पहले तो इस पूरी घटनाक्रम से खुद को अनभिज्ञ बताया, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि इसके वीडियो भी हमारे पास उपलब्ध है, तो उन्होंने इस बात को कबूल किया कि मशीनरी है इसलिए खराबी आ जाती है, टेक्निकल प्रॉब्लम हो जाती है. 

हम आपको बता दें कि सीएम के रोड शो में बाधा आने से पहले भी भिंड में ही बीजेपी का संयुक्त मोर्चा का कार्यक्रम भी बाधित हो चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »