MP: ड्रीम-गर्ल फिल्म देखकर सीखा ठगी का तरीका, लड़की की आवाज निकालकर करता था फ्रॉड

पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दर्जनों लोगों को इस तरह ठग चुका है. आरोपी आशु ने बताया कि वो बॉलीवुड फिल्म ड्रीम गर्ल देखकर लोगों को ठगना शुरू किया. लड़की की आवाज निकालने में माहिर आशु ने लोगों को फांसने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लड़कियों के नाम की कई आईडी बनाई हुईं थी. 

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 06 जून 2024,
  • अपडेटेड 11:04 PM IST

मध्य प्रदेश के भोपाल से ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां आरोपी बॉलीवुड फिल्म ड्रीम गर्ल की तर्ज पर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था. 4 जून को पीड़ित अमन नामदेव लालघाटी मंदिर रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़ित ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर शिवानी रघुवंशी नाम की लड़की से उसकी दोस्ती हुई. उसे मैनें कभी नहीं देखा सिर्फ सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी. 

Advertisement

कुछ दिनों बाद उसने मुझपर शादी का दबाव बनाया. साथ ही आत्महत्या करने की धमकी भी दी. कुछ दिनों बाद आशु मेहरा नाम का लड़का शिवानी का गुरूभाई बनकर उससे मिला. उसने बताया कि शिवानी ने फांसी लगाई है उसके इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है. जिसके बाद मैंने डर कर गूगल पे के जरिए 70 हजार रुपये दिए. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू की. 

लड़की की आवाज निकाल कर ठगी

पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी और फोन पे नंबर के जरिए शिवानी की तलाश के लिए एसीपी निहित उपाध्याय के निर्देशन मे स्पेशल टीम बनाई. जांच में सामने आया कि इंस्टा की आईडी और फोन-पे अकाउंट आशु ही ऑपरेट कर रहा था. इसके बाद पुलिस ने आशु उर्फ अजय उर्फ छोटू मेहरा को हिरासत में लिया तो घटना का हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ. 

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दर्जनों लोगों को इस तरह से ठग चुका है. आरोपी आशु ने बताया कि वो बॉलीवुड फिल्म ड्रीम गर्ल देखकर लोगों को ठगना शुरू किया. लड़की की आवाज निकालने में माहिर आशु ने लोगों को फांसने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लड़कियों के नाम की कई आईडी बनाई हुईं थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »