पति ने रिमोट लेकर टीवी चैनल बदल दिया... इतने में पत्नी का पारा हो गया हाई, सिर में मार दिया हंसिया

टीवी पर क्या चलेगा, इसका फैसला अक्सर घरों में कुछ मिनट की बहस तक ही सीमित रहता है. लेकिन भोपाल के एक घर में रिमोट का बटन ऐसा दबा कि मामला सीधे अस्पताल और थाने तक पहुंच गया. यहां गुस्साई पत्नी ने अपने पति पर हंसिया से हमला कर दिया. अब पत्नी पर एफआईआर हो चुकी है.

Advertisement
घायल हालत में पति अस्पताल में भर्ती. (Photo: Representational) घायल हालत में पति अस्पताल में भर्ती. (Photo: Representational)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

घर में टीवी चल रहा था. पति रिमोट लेकर बैठा था. उसने अपनी पसंद का चैनल लगा दिया. भोपाल के एक घर में यही बात खूनी झगड़े में बदल गई. आरोप है कि पत्नी ने गुस्से में पति पर हंसिए से हमला कर दिया. अब पति अस्पताल में है और मामला पुलिस तक पहुंच चुका है.

यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, एक मजदूर अपने घर में टीवी देख रहा था. इसी दौरान उसने टीवी का चैनल बदल दिया. पत्नी को यह बात पसंद नहीं आई. पहले दोनों के बीच बहस हुई. आवाज ऊंची हुई, तकरार बढ़ी और फिर गुस्सा इस कदर हावी हो गया कि पत्नी ने घर में रखा हंसिया उठाकर पति पर हमला कर दिया.

Advertisement

हंसिया का वार सीधे उसके सिर और गाल पर हुआ. पति लहूलुहान हो गया. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े. लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही छोला मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए और पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली.

यह भी पढ़ें: पहले पति पर हमला, फिर लिव-इन में रही, अब सास का कत्ल... जेल से छूटते ही झांसी की पूजा जाटव ने रची थी खौफनाक साजिश

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा भी लिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था. पति मजदूरी करता है और दंपति के दो बच्चे हैं. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच टीवी का चैनल बदलने को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान पत्नी ने पति पर हंसिए से हमला कर दिया. घायल व्यक्ति मजदूरी करता है और दंपती के दो बच्चे हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था. हालांकि, इस बार गुस्से ने ऐसा रूप लिया कि एक मामूली बहस आपराधिक मामले में बदल गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »