बाइक से बदमाश का पीछा कर रहे थे पुलिसवाले, अचानक सामने आई 8 साल की बच्ची, टक्कर लगने से घायल

राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में बदमाश का पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों की बाइक की चपेट में 8 साल की बच्ची आ गई. हादसे में बच्ची सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई है. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को रोक लिया और जमकर हंगामा किया. बाद में डायल 100 की टीम के पहुंचने पर मामला शांत हुआ.

Advertisement
घायल बच्ची को इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल. (Photo: Screengrab) घायल बच्ची को इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल. (Photo: Screengrab)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 30 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस बदमाश का पीछा कर रही थी. कमला नगर थाने के दो पुलिसकर्मी बाइक पर सवार थे. हबीबगंज थाना क्षेत्र के 11 नंबर इलाके में उनकी बाइक की टक्कर से 8 साल की बच्ची घायल हो गई. उसके सिर में गंभीर चोट आई है. बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दरअसल, शनिवार शाम करीब 6 बजे कमला नगर थाने के गुंडा स्क्वाड में तैनात पुलिसकर्मी दीपक कटिहार और बलराम बाइक से एक आरोपी का पीछा कर रहे थे. आरोपी बाइक से भाग रहा था और दोनों पुलिसकर्मी उसे पकड़ने के लिए तेज रफ्तार में पीछे जा रहे थे.

Advertisement

इसी दौरान अचानक 8 साल की बच्ची बाइक के सामने आ गई. पुलिसकर्मी बाइक को संभाल नहीं सके और बच्ची को जोरदार टक्कर लग गई. टक्कर के बाद बच्ची सड़क पर गिर गई और उसके सिर में चोट आई. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. दोनों पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थे.

यह भी पढ़ें: बिजनौर में दर्दनाक सड़क हादसा, गाड़ी से टक्कर लगने के बाद दो सगे भाइयों की मौत

जब लोगों को पता चला कि दोनों पुलिसकर्मी हैं, तो मौके पर हंगामा शुरू हो गया. स्थानीय लोगों ने दोनों को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी. कुछ देर बाद 100 डायल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों के आईकार्ड देखने के बाद उनकी पहचान कमला नगर थाने के गुंडा स्क्वाड में तैनात पुलिसकर्मियों के तौर पर हुई. इसके बाद मामला शांत कराया गया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मी जिस आरोपी का पीछा कर रहे थे, वह संपत्ति हड़पने के एक मामले में फरार चल रहा था. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी उसके पीछे लगे थे. इसी दौरान बच्ची हादसे का शिकार हो गई. हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि शनिवार शाम कमला नगर थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मी एक आरोपी को पकड़ने के लिए बाइक से उसका पीछा कर रहे थे. इसी दौरान रास्ते में 8 वर्षीय बच्ची आ गई और बाइक की टक्कर से वह घायल हो गई. बच्ची के सिर में चोट आई है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »